मॉडलिंग की दुनिया में अगर एक बार नाम चमक जाए तो फेम की कोई नहीं रहती ये तो आप जानते ही है। ऐसा ही कुछ हाल ही में मिस इंडिया वर्ल्ड चुनी गयी मानसी चिल्लर के साथ हो रहा है। जैसी ही इन्होने ये ब्यूटी कांटेस्ट जीता है उनकी शोहरत इस वक्त सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती जा जलवा भी खूब दिख रहा है।
जिस मानसी चिल्लर के कुछ समय पहले गिने चुने दोस्त और न के बराबर फैन्स थे आज उनके पीछे फैन्स की लम्बी लिस्ट है। इन्स्ताग्राम पर इनकी लोकप्रियता का आलम ये है की इनके फैन्स इन्हें मेसेज कर करके नयी फोटो अपलोड करने की डिमांड करते है ताकि वो इनका दीदार कर सके। मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं मानुषी चिल्लर हरियाणा से हैं।
उनके परेंट्स डॉक्टर हैं, मानुषी दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ीं और आगे की पढ़ाई उन्होंने भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सोनीपत से की हैं। आज मानुषी भारत में एक फेमस चेहरा बनकर उभरी हैं। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पहली रनर अप रहीं जम्मू-कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर अप बनीं बिहार की प्रियंका कुमारी।
कंटेस्टेंट्स को सुपर मॉडल्स, बॉलीवुड स्टार्स, फेमस डिजाइनर और मिस वर्ल्ड रह चुकी हस्तियों ने जज किया। इनमें मनीष मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जामवाल, बिपाशा बसु जैसे नाम भी शामिल हैं।
ऐसा पहली बार हुआ जब प्रतियोगियों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपडों को पहना था। फाइनल राउंड के 30 प्रतियोगी देश के अलग अलग हिस्सों से आए थे। पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने उन्हें ताज पहनाया।
मानसी को फिल्मों से भी ऑफर आने लगे है पर अभी वो बॉलीवुड में जाने का कोई इरादा नहीं जता रही है। उनका कहना है अभी उनका लक्ष्य मॉडलिंग की दुनिया में और आगे बढ़ना है उसके बाद अगर उनके पास अच्छे फिल्म प्रोजेक्ट्स आते है तो वो इसपर विचार करेंगी।