टीवी देखने का हर कोई शौकीन होता है। और जब हमारे फेवरेट सीरियल की बात हो तो फिर बात ही कुछ और हो जाती है। वैसे तो हम बात पसंदीदा सीरियल्स की बात कर रहे हैं तो उसमें शक्तिमान का नाम ना आए ऐसा होना नमुमकिन है।
90 के दशक में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसने शक्तिमान ना देखा हो। इस डेली सोप का हर एक डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर ऐसे के ऐसा ही है। बच्चे ही नहीं बल्क् िघर के बड़े भी इस सीरियल को बड़े शॉक के साथ देखना पसंद किया करते थे।
समय आगे बढ़ा और देखते ही देखते 1997 में शुरू हुआ यह सीरियल आखिकार 2005 में खत्म हो गया। लेकिन इसके कई किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
शक्तिमान के अलावा उस सीरियल की वह लड़की आपको याद है जो मन मन ही मन शक्तिमान को बहुत चाहती थी। कुछ याद आया कि नहीं तो चलिए आज हम आपको याद दिलाते हैं।
शक्तिमान सीरियल में गंगाधर जिस लड़की को देवी जी कहकर उसके पीछे-पीछे चलते थे। यह वही लड़की गीता विश्वास है। शक्तिमान में गीता विश्वास कर भूमिका में नजर आने वाली वैष्णवी महंत को इस किरदार में काफी पसंद किया गया।आपको बता दें कि गीता और गंगाधर के बीच में जो मन ही मन यह प्यार चल रहा था यह प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वैष्णवी ने अपना एक्टिंग कैरियर एक फिल्म से शुरू किया था लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई है
1988 में फिल्म वीराना में काम करने वाली वैष्णवी को सीरियल शक्तिमान ने घर-घर में मशहूर कर दिया था। शक्तिमान सीरियल को बंद हुए 10 साल से भी ज्यादा हो गए हैं।
इन 10 सालों में गीता का लुक भी कफी बदल चुका है। शक्तिमान खत्म होने के बाद वैष्णवी ने टीवी पर काम करना नहीं छोड़ा बल्कि वे लगातार छोटे पर्दे पर काम करती रही हैं। सालों बाद वैष्णवी कुछ ऐसी दिखार्ई देती हैं।
आपको बता दें कि वैष्णवी उर्फ गीता कई टॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बीते साल में भी यह पॉपुलर सीरियल सपने सुहाने लडकपन के में मुख्य किरदार करते हुए नजर आई थी।
हाल ही में वैष्णवी सोनी के सीरियल ये उन दिनों की बात है में नजर आ रही हैं। कुछ मिलकर अभी तक भी वैष्णवी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ