बॉलीवुड में अगर इस समय के दमदार विलन की बात की जाए तो सबसे ऊपर एक ही नाम आता है प्रकाश राज। प्रकाश राज फिल्म जगत से लम्बे समय से जुड़े है लेकिन बॉलीवुड में बतौर विलन उनकी पहली फिल्म वांटेड थी जिसमे उनके किरदार ने लोगों पर खलनायकी का नया जादू कर दिया।
इसके बाद सिंघम में जयकांत शिकरे का किरदार निभा कर उन्होंने हिंदी फिल्म जगत पर अपनी ख़ास छाप छोड़ दी। बॉलीवुड से पहले प्रकाश राज साउथ इंडियन सिनेमा में काफी सक्रीय रहे है। प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ था।
प्रकाश राज को दूरदर्शन के सीरियल से उनके एक्टिंग करियर को ब्रेक मिला था। बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा में प्रकाश राज एक अभिनेता के साथ साथ निर्देशक और निर्माता के तौर पर काम कर चुके हैं।
इनकी खलनायकी से तो आप वाकिफ है पर आज हम आपको इनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने जा रहे है। हम बात कर रहे है प्रकाश राज की पत्नी का पोनी वर्मा के बारे में जिनकी खूबसूरती के चर्चे इन दिनों खूब वायरल हो रहे है।
प्रकाश राज की पहली पत्नी का नाम ललिता कुमारी था जिनसे उन्होंने 1994 में शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया।उसके बाद साल 2010 में प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी की।
पोनी वर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर है। पोनी वर्मा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में एक कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया है। प्रकाश राज और पोनी वर्मा का एक पुत्र है जिसका जन्म 2016 में हुआ था।
पोनी वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है ओर अक्सर प्रकाश राज यानी अपने हस्बैंड के साथ आकर्षक तस्वीरें ये पोस्ट भी करती रहती है। इनकी जोड़ी देखकर कोई कुछ भी सोचे पर पोनी की ख़ूबसूरती का जादू है कमाल का जिसने इन शानदार अभिनेता को अपना कायल बना लिया।