इन दिनों बॉलीवुड में कंगना रनौत चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में दिए हुए उनके साक्षात्कार पर जहां इंडस्ट्री के कुछ लोग उनकी बेबाक बयानबाजी की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ उन पर तंज कर रहे हैं। खैर, इस मुद्दे पर प्रियंका से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह अपने काम से खुश हूं, और अपनी धुन में मस्त, बाकी कौन क्या कर रहा है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
क्योंकि वह दूसरों के बारे में ज्यादा जानकारी रखना भी नहीं चाहती हैं। हालांकि कंगना की एक बात पर प्रियंका सहमति जताती हैं वह है निर्देशकों का इगो। इस मुद्दे पर प्रियंका कहती हैं कि कुछ निर्देशकों में इगो होता है। यह उस पर निर्भर करता है कि उन्हें दूसरे की सलाह लेनी है या नहीं। फिलहाल ‘बेवॉच’ के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘इजेंट इट रोमांटिक’ में नजर आने वाली हैं।