प्रियंका चोपड़ा जो आजकल हॉलीवुड में अपना और भारत का नाम रोशन कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। और वह हमेशा ही अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं और सबके साथ शेयर करती हैं।
उसी चक्कर में कभी प्रियंका को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में प्रियंका फिर से ट्रोलिंग का शिकार बनना पड़ा है।
इस बार वह अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने उनकी ड्रेस का मजाक बनाया है और उन पर अभद्र बातें करी हैं। कुछ तो लोगों ने सलाह दे डाली की वह तमीज के कपड़े पहना करें और कुछ ने उनकी कलरफुल ड्रेस को देखकर जोकर ही बोल दिया।
प्रियंका आजकल छुट्टियों पर गर्ई हुर्ई है। प्रियंका ने एक ओर हॉलीवुड फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका प्रेग में अपनी छुट्टियां बीता रही हैं और वह अपनी फोटो और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
प्रियंका ने एक ऐसी ही फोटो अपनी सोशल मीडिया पर शेयर करी और तब से लोग उन्हें जोकर के कमैंट्स दे रहे हैं। प्रियंका ने मल्टी कलर का ड्रेस पहना हुआ था जो कि एक स्ट्रीप्ड शूट वाला ड्रेस था।
प्रियंका उस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। पर लोगों को उनकी ड्रेस बिल्कुल भी नहीं पंसद आई और सबने सोशल मीडिया पर ही खूब बातें सुना दीं।
लोगों ने हद तब कर दी जब उन्होंने प्रियंका की ड्रेस को परदे और बेडशीट से कमप्रेयर कर दिया। कुछ तो ने यह भी बोल दिया कि वह इस ड्रेस में वह रणवीर सिंह की बहन लग रही हैं। क्योंकि ऐसी ही ड्रेस रणवीर भी पहन चुके हैं।
प्रियंका की ड्रेस पर एक ट्रोलर ने लिख दिया कि कहां से झंडा लपेट कर आईं हैं। बाकि लोगों ने तो यह बोल दिया कि प्रियंका कुछ भी पहनती हैं चाहे वह अच्छा लेगे या नहीं।