नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इस साल 1 जून को दादा साहेब फाल्के एकडेमी अवार्ड से नवाजा जाएगा। दादा साहब फाल्के एकेडमी अवार्ड के कैटगरी निर्धारित करने वाली टीम ने यह फैसला लिया है और प्रियंका को ये अवार्ड दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने और इंटरनेशनली अच्छा परफॉर्म करने के लिए दिया जा रहा है। उनकी मां मधु चोपड़ा को मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के लिए दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड मुंबई का स्थानीय अवार्ड है।
इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। इस साल समिति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ख्याति प्राप्त करने वाले एक्टर को पुरस्कृत करने के लिए नई श्रेणी बनाई है। इस श्रेणी के तहत ही प्रियंका को यह पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। दादा साहब फाल्के एकेडमी अवार्ड के महासचिव धमेंद्र मेहरा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है। साथ ही प्रियंका से हमने इस अवार्ड को लेने के लिए खुद आने का न्यौता दिया है। वह पूरी कोशिश कर रही हैं कि वो खुद भारत आकर यह अवार्ड लें।