बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर ऋषि कपूर अक्सर अपने विवादों के चलते सुर्खियों में आते रहते हैं। इस बार फिर से ऋषि कपूर अपने ट्वीट के चलते विवादों में आ गए हैं। शुक्रवार को राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया गया था। इसी को लेकर ऋषि कपूर ने राम रहीम मामले पर ट्वीट किया कि ढोंगी धर्मगुरुओं के खिलाफ सरकार से सख्त कारवाई की मांग की है।
ट्विटर पर ऋषि कपूर ने लिखा, ढोंगी चोर-लुटेरे और धोखेबाज बाबाओं पर अंधभक्ति। सरकार को इन ढोंगियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद सभी क्रिमिनल हैं। राम रहीम के समर्थकों ने आगजनी और हिंसा की। ऋषि ने ट्वीट कर कहा, डेरा की सभी संपत्तियों को बेचकर देश को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। गुरमीत के फॉलोवर्स को शर्म आनी चाहिए। इनके लिए कोई सम्मान नहीं है।
Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals! pic.twitter.com/1Sm2gqagBq
— Rishi Kapoor (@chintskap) 25 August 2017
इससे पहले ऋषि कपूर ने गुरमीत समर्थकों पर भी हमला किया था। कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के समर्थकों ने आगजनी और हिंसा की। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा, डेरा की सभी संपत्तियों को बेचकर देश को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। गुरमीत के फॉलोवर्स को शर्म आनी चाहिए। इनके लिए कोई सम्मान नहीं है।
Attach all Dera properties and sell them to compensate the national loss by arson and vandalism. Shame Gurmeet followers. No respect for you pic.twitter.com/Tgl03SYTpt
— Rishi Kapoor (@chintskap) 25 August 2017
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक्टर ऋषि कपूर ने कहा था कि ‘मेरे ट्वीट्स को गंभीरता से ना लिया जाए। मैं खुद के लिए ट्वीट करता हूं। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को रेप केस मामले में आरोपी बताया गया था। उसके बाद राम रहीम को जेल भेज दिया गया था।
सोमवार यानि की आज 2:30 बजे राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी। जब से राम रहीम पर फैसला सुनाया गया उस फैसले के बॉलीवुड ने सराहा गया है। लेकिन सिंगर मीका को गुरमीत का समर्थन करने पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी।