संजय दत्त बेशक एक शानदार अभिनेता रहे है पर उनका करियर विवादों भरा रहा है। इसी महीने संजय दत्त की नयी फिल्म ‘भूमि’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली है। आजकल संजय इसी फिल्म के प्रमोशन में जुटे है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गयी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले संजय दत्त को मीडिया से दूर सिगरेट के कश लगाते हुए देखा गया। संजय भले ही सोच रहे थे की उन्हें कोई नहीं देख रहा है पर मीडिया की नज़र उन पर ही थी। संजय जब पत्रकारों के सामने आये तब उनसे उनकी सिगरेट की लत को लेकर भी सवाल किया गया। ऐसा नहीं है की संजय ने इस बात को कबूला नहीं हो।
संजय मीडिया के सामने खुल कर अपनी बुरी आदतों को कबूल कर चुके है। मीडिया द्वारा प्रश्न किये जाने पर संजय ने बताया की उन्हें आज भी याद है की पहली बार जब उनके पिता ने उन्हें स्मोकिंग करते हुए पकड़ा था। संजय दत्त ने बताया की सिगरेट की लत उन्हें काफी काम उम्र से लग गयी थी।
पहले वो घर से बाहर छुप कर सिगरेट पीते थे पर फिर उन्होंने घर में भी चोरी छुपे सिगरेट पीनी शुरू कर दी। एक बार वो बाथरूम में बेफिक्री के साथ सिगरेट के काश लगाने में मगशूल थे तभी उनके पिता सुनील दत्त ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद उनके पिता उन्हें बाथरूम से निकाल कर बाहर लाये और घर के सभी सदस्यों के सामने खूब जूते लगाए।
संजय की पहली बार इतनी पिटाई हुई। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें सख्त हिदायत दी की वो सिगरेट छोड़ दें। संजय सिगरेट छोड़ तो नहीं पाए पर घर पर उन्होंने कभी फिर सिगरेट नहीं पी।
संजय बताते है की वो अब इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे है और उन्हें उम्मीद है जल्द ही ये इस बुरी आदत को छोड़ देंगे। संजय अपनी आने वाली फिल्म में एक पिता की भूमिका में है तो देखना होगा इस फिल्म में आज के युवाओं को क्या सन्देश दे पाते है। उनकी फिल्म २२ सितम्बर को रिलीज़ हो जाएगी।