अनुष्का और विराट की कल यनि 26 दिसंबर को मुम्बई रिसेप्शन दिया था। विरुष्का का यह मुंबई रिसेप्शन सितारों की शाम रही। विरुष्का के रिसेप्शन पर बॉलीवुड की तमाम हास्तियों ने अपनी शिरकत दी। अनुष्का और विराट की जोड़ी एक साथ बेहद अच्छी लग रही थी। इस जोड़ी के बाद सबसे ज्यादा बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरुख खान भी अपने डायलॉग की वजह से सुर्खियों में रहे। इस दौरान अनुष्का ने स्टेज पर ही विराट को किस कर दी।बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म के साथ पहली एंट्री दिलाने वाले एक्टर शाहरुख खान यूं तो अनुष्का के लिए काफी अहमियत रखते हैं, लेकिन अनुष्का-विराट के इस मुंबई रिसेप्शन में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा डायलॉग मारा की इमोशनल होकर अनुष्का ने विराट को स्टेज पर ही Kiss कर लिया।
Teri Zulfon Ki Leharaati Angdaiyaan
Nahi Bhoolunga Main
Jab Tak Hai Khan ??@AnushkaSharma @imVkohli @iamsrk #Virushka #VirushkaReception #JTHJ pic.twitter.com/2DjPLUbDU5— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) December 26, 2017
दरअसल,जब इस रिसेप्शन में अनुष्का ने स्टेज पर ही विराट को KISS किया, तो इससे पहले शाहरुख ने फिल्म ‘जब तक है जान’ का डायलॉग बोला। इसमें शाहरुख ने ‘जब तक है जान’ की जगह जैसे ही ‘जब तक है खान…’ कहा, अनुष्का-विराट दोनों ही हंस पड़े और इस जोड़ी तो शादी की शुभ कामनाएं दी।
पूरे रिसेप्शन पार्टी में किंग खान खूब मस्ती के मूड में नजर आए और विरुष्का के साथ डांस फ्लोर पर धूम मचा दी। विराट ने भी किंग खान के साथ पॉपुलर गाने छईयां-छईयां पर डांस किया। शाहरुख के अलावा पंजाबी मुंडे युवराज सिंह और हरभजन ने भी फ्लोर पर जमकर डांस किया। पंजाबी गाने पर टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन भी विराट के साथ डांस करते दिखे।
A post shared by King kohli ka deewana (@virat_the.run.machine_kohli) on
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। रिसेप्शन में शाहरुख के अलावा बच्चन फैमिली, सैफ की बेटी सारा अली, बेटा इब्राहिम, माधुरी दीक्षित, रेखा, कंगना रनोट और लारा दत्ता भी नजर आए।
इनके अलावा श्रीदेवी, बोनी कपूर, करन जौहर, रणबीर कपूर, नीता अंबानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोमन ईरानी, प्रसून जोशी, आदित्य रॉय कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, राजू हिरानी, रमेश तौरानी और एआर रहमान भी पहुंचे।
मुंबई के हाईराइज सेंट रेजिस में चल रही पार्टी में अभिनेता बोमन ईरानी पत्नी के साथ, पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल पत्नी के साथ, क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव और मनीष पांडे पहुंच चुके हैं।
पार्टी में सबसे पहले विराट कोहली का पूरा परिवार एक साथ पहुंचा। विराट और अनुष्का ने इस रिसेप्शन पार्टी में 600 गेस्ट को आमंत्रित किया है।
खबरों के मुताबिक लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेगिस के 9th फ्लोर पर स्थित ‘एस्टर बालरूम’ में रिसेप्शन का जश्न देर रात 3 बजे तक चला।
करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैला ‘एस्टर बालरूम’ क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है। यह वेन्यू 26 दिसंबर को पूरे दिन के लिए इंगेज किया गया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार