बॉलीवुड में करीब 30 सालों तक अपनी दिलकश आवाज़ का जादू बिखेरने वाली अलका याज्ञनिक आजकल बॉलीवुड में न कहीं नजर आती है और एक आरसे से इनका कोई नया गीत आया है। आखिर कहाँ गुम हो गयी ये नेशनल अवार्ड विनर प्लेबैक सिंगर। ये सवाल बहुत से लोगों में होगा जो इनके गाने सुनते हुए बड़े हुए है।
एक ज़माना था जब हर दूसरी फिल्म में अलका याज्ञनिक और उदित नारायण की जोड़ी संगीत प्रेमियों के लिए नए नए सुर ताल लगाती और शानदार गीत लेकर आती थी। भारत की इस सुप्रसिद्ध गायिका का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता के एक माध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
अलका को गायिकी का हुनर अपनी विरासत में मिला। उनकी माँ शुभा याज्ञनिक एक शास्त्रीय संगीत गायिका थी। परिवार में संगीत का माहौल था और भगवान् ने अलका को मधुर आवाज का जन्म से तोहफा दिया था। महज 6 साल की उम्र में अलका के कोलकाता के आकाशवाणी से अपने करियर की शुरुआत की जिसमे वो भजन गाय करती थी।
उनकी प्रतिभा को देखकर उनकी माँ उन्हें 10 साल की उम्र में मुंबई ले आयी और अभिनेता , निर्माता – निर्देशक राज कपूर से मिलवाया। राजकपूर उनके गाने से इतना प्रभावित हुए और उन्होंने तभी कह दिया था की ये लड़की एक दिन बॉलीवुड में खूब नाम कमाएगी।
राजकपूर ने अलका याज्ञनिक को लक्ष्मी कान्त प्यारे लाल जाये मशहूर संगीतकार से मिलवाया। बॉलीवुड में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में अलका को पहला ब्रेक मिला साल 1979 में आयी फिल्म ‘पायल की झंकार’ से।
अलका ने जब गायन में अपने करियर बनाने का कदम उठाया उनका सामना था सुरों की साम्राज्ञी ‘लता मंगेशकर और आशा भोसले’ से जो बॉलीवुड में उस समय स्थापित गायिकाएं थी। पर अलका से इस स्पर्धा को बड़े ही जबरदस्त हौसले के साथ कबूल किया।
करीब 8 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद अलका ने खुद को एक पार्श्वगायिका के रूप में बॉलीवुड में स्थापित कर लिया। साल 1989 में अलका और उदित नारायण के गानों ने लोगों पर ऐसा जादि चलाया की वो हर दिल अज़ीज़ आवाज बन गयी और 1994 में उन्हें फिल्म ‘हम है रही प्यार के’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला।
अपने करियर में अलका याज्ञनिक ने करीब 600 फिल्मों में 20,000 से ज्यादा गाने गाये है। आजकल ये बॉलीवुड से दूर हो चुकी है। उनका मानना है आजकल का संगीत फूहड़ ज्यादा हो चुका है और वो इस तरह के गीत नहीं गाना चाहती।
बीते समय में वो एक दो रियलिटी शो में जरूर नजर आयी पर अब शायद उनका बॉलीवुड से मोह भांग हो चुका है। अब अधिकतर समय वो अपने परिवार और बेटी के साथ बिताना पसंद करती है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट