बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को निधन हो गया है। बता दें कि यह खबरें आ रही हैं कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज यानि रविवार को नहीं बल्कि कल यानि सोमवार को होगा। खबरों की मानें तो श्रीदेवी का परिवार आखिरी क्रियाओं के लिए उनका शरीर भारत लाने की कोशिश में लगा हुआ है।
श्रीदेवी की इन प्रकिया में समय लग जाएगा और खबरों की मानें तो यह बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का पार्थीव शरीर आज रात 11 बजे भारत आएगा। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई के जुमैरा एमिरेट्स टावर होटल में रूकी हुईं थीं।
श्रीदेवी ने इसी होटल के कमरे में आखिरी सांस ली थी। ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीदेवी इसी होटल के कमरे के बाथरूम में बेहोश गिरी हुई मिली थी। श्रीदेवी को दुबई के राशिद अस्पताल में ले जाया गया।
यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी के मुताबिक श्रीदेवी की आखिरी प्रकिया चल रही हैं और डेथ सर्टिफिकेट बनने के बाद ही उनके शरीर को भारत लाया जा सकेगा। यह संभावना लगाई जा रही हैं कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक भारत लाया जाएगा।
श्रीदेवी की शनिवर रात 11 बजे मौत हो गई थी। श्रीदेवी की मौत महज 54 साल की उम्र में होने से सब ही स्तब्ध हो गए हैं। खबरों की माने तो यह बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के शरीर का फोरंसिक विभाग को दे दिया है।
श्रीदेवी का पूरा परिवार दुबई के एमिराट्स टावर में रूका हुआ था। यह होटल दुबई का 56 मंजिला होटल है। इस होटल में 46 लग्जरी कमरे हैं।
श्रीदेवी का जन्म 1963 में हुआ था और उन्होंने 1967 में बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। श्रीदेवी ने हिंदी के साथ तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया हुआ था।
श्रीदेवी को साल 2013 में चौथेउच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। श्रीदेवी को आखिरी बार साल 2017 में फिल्म मॉम में देखा गया था और इस फिल्म में उन्हें काफी सरहाना भी मिली थी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ