इश्क ऐसा बुखार है हर किसी को हो ही जाता है और जब होता है तो उसे छुपाया नहीं जाता है। इश्क का रोग हर किसी की जिदंगी में दशतक देता है और उस इंसान को बिल्कुल बदल कर रख देता है। अक्सर देखा गया है कि लोग जब भी प्यार में आते हैं तो वह कई बार अपने आस-पास के लोगों से छुपाने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। जब भी बॉलीवुड में किसी भी स्टार को इश्क होता है तो वह छुपाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन कर नहीं पाते।
जब उनके इश्क के बारे में सब को पता चल जाता है तो उनके इश्क के चर्चे हर जगह होते ही रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक सेलिब्रिटीज स्टार्स की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे जिनकी प्रेम कहानी के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं है बल्कि हॉलीवुड की गलियों में भी छाए हुए हैं।
हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी की बात कर रहे हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में कुछ बातें बताई हैं हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने। चलिए जानते हैं क्या बातें बताई हैं विन डीजल ने।
कई समय से खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका के बीच में कुछ ज्यादा ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई है। इस मामले में दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है और ना ही साथ आते हुए दिखे हैं। लेकिन आपको बता दें कि हॉलीवुड के एक्टर और दीपिका के सहकलाकार विन डीजल ने इन दोनों कपल्स के रिश्ते के बारे में कई बातों का खुलासा किया है।
विन डीजल ने दोनों की चोरी-छुपे डेटिंग पर एक बड़ा खुलासा किया है। बता देें कि डीजल अपनी फिल्म एक्सएक्सएक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज के प्रमोशन के लिए पहली बार भारत में दो बार आए थे। इस फिल्म में दीपिका ने मुख्य भूमिका में नजर आईं थी।
एक इंटरव्यू के दौरान डीजल ने कहा कि दीपिका के बॉयफ्रेंड रणवीर ने उनकी बहुत प्यारी तारीफ की डीजल ने डिजिटल शो फिल्म कॉरपोरेशन को दिए साक्षात्कार में कहा कि जिन्दगी का अनुभव आपको कई बहुमूल्य चीजें देती हैं। यह तो काफी हास्यास्पद था।
अभी पिछली रात, रणवीर, उनके ब्यायफ्रेंड, ने मेरी बहुत ही प्यारे तरीके से तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपका जिस्म बेमिसाल है।
रणवीर ने कहा था की डीजल का शरीर एक तीसरे व्यक्ति के नजरिए से बहुत श्रेष्ठ प्रभावशाली है। क्योंकि जितने प्रभावशाली तरीके से वह घूमते हैं जिस तरीके से वह खड़े होते हैं, वह शब्दों वाक्यों से कहीं ज्यादा असर करता है। इसका कारण है कि डीजल एक अमेरिकी शहर में बाउंसर रहे है।