अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी यानी की कल सभी सिनेमाघरो में रिलीज हो गयी है। यह फिल्म पीरियड्स के समय हाइजीन पर बनायी गई है। इस फिल्म का उद्देश्य पीरियड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है इसके साथ ही यह बताना है कि यह महज को बीमारी नहीं है बल्कि यह एक जैविक क्रिया है।
फिल्म पीरियड्स से जुडे टैबू पर भी चोट की गई है। तो आइए बताते हैं कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। वहीं कई एक्ट्रेस ने अपने अनुभव भी शेयर किए हैं।
करीना कपूर पीरियड्स को लेकर कहती हैं कि पीरियड बंद दरवाजों के पीछे बात करने का सब्जेक्ट नहीं है। मीडिया को इस पर खुलकर बात करनी चाहिए।
महिलाओं के साथ पुरुषों को भी इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। करीना का कहना है कि ये बहुत ही सामान्य बात है। हर लड़की को पीरियड्स के दौरान हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए। उनका कहना है कि सबको महीने में काम करने के 30 दिन मिलते हैं तो पीरियड्स की वजह से महिलाओं को कम दिन क्यों मिले।
‘पैडमैन’ की एक्ट्रेस सोनम कपूर कहती हैं कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स आया तो वह बहुत खुश थीं, क्योंकि उनकी सभी दोस्तों को उनसे पहले पीरियड्स आ चुका था। वे हमेशा अपनी मॉम से इस बारे में पूछा करती थीं।
फिल्म ‘पिंक’ की एक्ट्रेस तापसी पन्नू कहती हैं कि लड़कियां, लकड़ों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि लड़कियों के दर्द सहने की ट्रेनिंग पीरियड के दौरान हो जाती है। उनका कहना है कि पीरियड में हार्ट अटैक के बराबर दर्द होता है। वे कहता ही कि शूटिंग के दौरान पीरियड टालने के लिए वे कई बार दवा भी लेती है।
पैडमैन फिल्म की प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना कहती हैं यह एक बायोलॉजिक प्रक्रिया है, जिसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है। सबको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। वह अपने बेटे से भी पीरियड्स के बारे में चर्चा करती हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ