बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से जानी जाने वाली उर्वशी रौतेला का आज हर कोई दीवाना है। हाल ही में उर्वशी ने रितिक रोशन की फिल्म काबिल मेें एक आइटम डांस करते हुए भी देखा गया। इस गाने को इनके फैंस ने काफी पसंद किया था और उनकी बहुत तरीफ भी की। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जन्म 24फरवरी 1994 को हुआ था।
उर्वशी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। इनकी खूबसूरती और इनके फिगर का हर कोई दीवाना है। बता दें कि उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2013में आई।
सनी देओल स्टारर फिल्म “सिंह साहब द ग्रेट” से कि यह फिल्म सुपरहिट रही थी। बॉलीवुड में इनकी अदाकारी की भी खूब तारीफ हुई थी।
उर्वशी ने फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने लव डोजह में नजर आ चुकी हैं। इस गाने को भी इनके करोड़ो फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही इनकी एक्टिंग को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
वही आपको बता दें कि साल 2016 में आई फिल्म “सनम रे” मैं भी अपनी अदाकारी का जलवा खूब बिखेरा। इस फिल्म में इनके हॉट और बोल्ड अंदाज को उनके फैंस ने काफी पसंद किया।
ग्रेट ग्रैंड मस्ती सीरीज की आई फिल्म “द ग्रेट ग्रैंड मस्ती” में भी यह नजर आई। और इनकी जमकर तारीफ की। इस फिल्म में यह बला की खूबसूरत लग रही थी। उर्वशी रौतेला साल 2012 में आई एम सी मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। बहुत ही कम समय में उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।उर्वशी रौतेला अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उर्वशी के साथ एक्टर करण वाही भी नजर आने वाले हैं।
पहले फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ इसी साल 2 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को आगे खिसका दिया। जिसके बाद यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज होगी।
फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। फर्स्ट लुक को उर्वशी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बता दें कि फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ को दर्शकों ने पसंद किया था जिसके बाद निर्माताओं ने फिल्म का सीक्वेल बनाने की घोषणा की थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे