मुंबई : सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान की टीम ने पापा सैफ और बेटे तैमूर की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है जिसे देखकर आप कहेंगे सो क्यूट।
पापा सैफ के साथ नवाबी अंदाज में ये तस्वीर इंटरनेट पर कल से वायरल हो रही है। इसमें सैफ बेटे को चूमते नज़र आ रहे हैं।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
कुछ दिन पहले पिछले हफ्ते सैफ करीना बेटे तैमूर को लेकर स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे। तीनों स्विटजरलैंड में वेकेशन एंजॉय करने के लिए गए हैं। इस दौरान जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तब सैफ और करीना के साथ तैमूर की फोटो खूब वायरल हुई थी। अब करीना ने अपने ट्विटर से एक फोटो शेयर की है जिसमें सैफ बेटे तैमूर को गोदी में लिए हुए हैं। आप भी देखिए यह फोटो जिसमें खूबसूरत वादियों के बीच पापा सैफ और बेटे तैमूर कैसे एंजॉय कर रहे हैं।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, करीना के वेकेशन की ये एक्सक्लूसिव फोटो है, बेबी तैमूर के साथ पिता सैफ। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि पापा सैफ ने टक्सीडो पहना है वहीं तैमूर ब्लू कलर की ड्रेस में हैं। आपको बता दें कि, अभी सैफ करीना और तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड के स्टड में हैं। कुछ देर बाद करीना की टीम ने एक और फोटो शेयर किया जिसमें करीना भी दिखाई दे रही हैं। इसको शेयर करते हुए लिखा है परफेक्ट पिक्चर। जिसमें तैमूर पापा और मम्मी के साथ हैं और खिलखिलाते नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि 26 जुलाई को सैफ अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले। मुंबई एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें भी हमने आपको दिखाई थीं।
ये तैमूर का पहला हॉलीडे है।
सैफ, बेबो और तैमूर यहां स्विट्जरलैंड के ‘रॉयल जीस्टैड पैलेस’ में दो हफ्ते के लिए रुकेंगे। सैफ और बेबो ने पैलेस में एक स्वीट बुक कराया हैं। गौरलब है कि सैफ और बेबो का ये फेवरेट वेकेशन गेटअवे है। जबसे सैफ और करीना की शादी हुई है तब से ही दोनों वहां जाते रहे हैं।
अब तो फैंस को ऐसी ही कुछ और क्यूट तस्वीरों का इंतजार रहेगा।