बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर आजकल काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गईं हैं। ऐसा लगता है कि करिश्मा कपूर फिर से बॉलीवुड में कमबैक का सोच रही हैं।
ऐसा इसलिए हम बोल रहे हैं क्योंकि करिश्मा आजकल बॉलीवुड की एक्टर्स के साथ अपने हिट गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले करिश्मा वरुण धवन के साथ अपनी ही फिल्म के गाने ‘चलती है क्या 9 से 12’ पर डांस करती हुई नजर आई थी।
इस बार करिश्मा और रणवीर सिंह की जुगलबंदी इतनी प्यारी लग रही है कि आपको भी उनसे प्यार हो जाएगा। रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं। अपने सेट पर रणवीर सिंह बोर हो रहे थे और जब टाइमपास नहीं हो रहा था तो रणवीर ने अपना टाइमपास ऐसे किया।
दरअसल करिश्मा और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म राजा बाबू का सुपरहिट गाने सराकाई लो खटिया पर डांस किया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही इस वीडियो में करिश्मा कपूर को टैग भी किया है। इस गाने में खटिया पर रणवीर सिंह ने काफी अच्छे ठुमकें लगाए हैं।
YOLO SO LOLO #timepass @therealkarismakapoor @govinda_herono1
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
करिश्मा ने जब यह वीडियो देखा तो उन्हें यह वीडियो काफी पसंद आया। फिर रणवीर सिंह ने एक और अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला पर इस बार उनके साथ इस वीडियो में करिश्मा कपूर भी ठूमकें लगाती हुई नजर आईं।
यह देख कर अच्छा लगा और हम तो हमेशा दुआ करेंगे कि करिश्मा कपूर ऐसे ही हंसती रहें। हंसते हुए वह काफी अच्छी लगती है। रणवीर सिंह आजकल फिल्म पद्मावती की लास्ट की कुछ शूट्स में बिजी हैं। संजय लीला भंसाली जो कि पर्फेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं वह अपने फिल्म में परफेक्ट शॉट के लिए वह कुछ भी करते हैं। तो इन्हीं कुछ शूट्स के चलते रणवीर सिंह को इस बार कुछ शॉट्स भारी पड़ गए।
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म के एक सीन के वक्त रणवीर सिंह को रजा मुराद से थप्पड़ खाना था लेकिन जैसे ही यह सीन शुरू हुआ तो रजा मुराद ने रणवीर सिंह को पहला थप्पड़ मारा तो भंसाली को पहला थप्पड़ पसंद नहीं आया। भंसाली इस सीन को परफेक्ट करना चाहते थे कि इस सीन को काफी बार दौहराया गया था।
अंत में रजा मुराद से रणवीर सिंह ने 24 थप्पड़ खाने के बाद भंसाली को यह सीन पसंद आया था। रणवीर सिंह के गाल उस समय थप्पड़ खा खाकर बिल्कुल लाल हो चुके थे। बता दें कि पद्मावती में रणवीर सिंह एक खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। और वहीं दिपिका पादुकोण इस फिल्म मं रानी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि यह बॉलीवुड की तिगड़म क्या धमाल मचाती है।