आजकल लोगों को पंजाबी गाने कुछ ज्यादा ही पसंद आने लग गए जिसकी वजह से कई पंजाबी गायक लोगों को इन दिनों पसंद आने लग गए हैं और वह आजकल बहुत ज्यादा चर्चा में भी हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक पंजाबी सिंगर एक बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
इस सिंगर ने अपने गानों से सबको ही अपना दीवाना बना दिया है। आज हम आपको पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के बारे में बताने जा रहे हैं।
इनके गाने हर उम्र के लोगों को बहुत ही पसंद आते हैैं। गुरू रंधावा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में साल 1991 में हुआ है।
कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ गुरु रंधावा का गाना ‘लाहौर’ यूट्यूब बिलबोर्ड में टॉप 25 में जगह बना चुका है। गुरु रंधावा एक मिडिल क्लास फ़ैमिली से थे। लेकिन जब वह एमबीए करने दिल्ली आए जहा उनका संगीत के प्रति प्यार बढ़ने लगा।
इसके बाद उनकी ज़िंदगी बदल गयी वह अपनी पढ़ाई पूरी कर पंजाब आए और अपने संगीत पर काम करने लगे साल 2013 में उनका पहला अल्बम रिलीज हुआ लेकिन वह ज्यादा कमाल नही कर सका था।
साल 2015 में आए उनके कुछ गाने पंजाब में सुपरहिट हो गए। जिसके बाद वह पंजाब में रातो रात सुपरस्टार बन गए। साल 2016 में उनके ‘सूट सूट’ गाने को लोगो ने बहुत पसंद किया। जिसकी बदौलत उन्हें बॉलीवुड में भी एंट्री मिल गयी।
आज गुरु रंधावा एक बड़े सिंगर बन गए है। आज भी गुरदासपुर में ही रहते है। मुंबई में भी उनका एक घर है गुर रंधावा की सालाना कमाई की बात करें तो वह एक गाना गाने के करीब एक लाख रुपए चार्ज करते है।
वही लाइव शो करने के लिए वह सात से आठ लाख रुपए प्रति शो चार्ज करते है। गुरु रंधावा के पास बहुत सारी लक्जरी कार हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे