आतिफ असलम एक ऐसे मशहूर सिंगर हैं जिन्होंने अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवना बना लिया है। उनकी आवाज का जादू केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी है। आतिफ के भारत में भी करोड़ों फैंस हैं। हिन्दुस्तान की जनता भी आतिफ से काफी प्यार करती है।
उन्होंने बॉलीवुड को एक से एक हिट गाने दिए हैं। अपनी आवाज की वजह से वह आज एक अलग ही मुकाम पर हैं उनका गाना रिलीज होने से पहले ही उनके फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही गाना आता है तो वह हिट हो जाता है।
आतिफ का जन्म पंजाब के वजीराबाद में एक पंजाबी मुस्लिम फैमिली में हुआ था। हालांकि, सिंगर बनने से पहले उनका सपना क्रिकेटर बनने का था। 17 जुलाई 2004 को आतिफ़ का पहला म्यूजिक एल्बम ‘जल परी’ रिलीज़ हुआ जो सुपर-डुपर हिट रहा।
लड़को में ही नहीं बल्कि लड़कियों में भी आतिफ की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अपनी डैशिंग पर्सनालिटी और स्मार्टनेस लुक की वजह से भी वह लाखों लड़कियों के दिलो पर राज किया करते हैं।
बता दें उन लड़कियों का दिल जब से टूट गया जब उन्होंने शादी कर ली। काफी लोग हैरान हुए थे जब लोगों ने उनकी बेहद खूबसूरत पत्नी सारा भरवाना की तस्वीरें देखी थी।
लोग सारा की तस्वीरें देखने के बाद बॉलीवुड की हीरोइनों की खूबसूरती को भी भूल गए थे। तो चलिए आज हम आपको सारा की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देख कर आप शॉक रह जाएंगे।
बता दें कि आतिफ और सारा की शादी साल 2013 में हुई थी। सारा पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हैं। आतिफ के मुताबिक सारा उनके लिए बहुत लकी हैं।
आतिफ ने सारा के लिए कभी कोई भी रोक टोक नहीं कि और वह हर छूट दी जिसकी वह हकदर हैं। उन्होंने सारा को वेस्टर्न कपड़े पहनने की भी पूरी छूट दी है। आतिफ और सारा का एक प्यारा सा बेटा भी हैै।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे