लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (25-जुलाई-2017)

NULL

1555691988 1मेष   (ARIES): 21 मार्च से 20 अप्रैल :
बहुत समय पहले हुआ समझौता अब आपकी पकड़े में आएगा। सामाजिक मोर्चे पर अच्छा संबंध के लिए गलतफहमियां दूर करें। मकान या वाहन खरीदने वालों को दिक्कत होगी। जीवनसाथी का बिगड़ा हुआ मूड झगड़े की संभावना पैदा करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-कॉफी।


1555691989 2वृष (TAURUS): 21 अप्रैल से 20 मई :
किसी आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर और बेहतर प्रयास की जरूरत है। नौकरी को लेकर धैर्य रखें। कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोमांचक यात्रा का मजा ले सकते हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-हल्का स्लेटी।


1555691989 3मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून :
पेशेवर मोर्चे पर स्थिति आपके अनुकूल ढलने की संभावना है। घरेलू मोर्चे की समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके समर्पण और मेहनत का परिणाम मिलेगा। अध्यात्म की राह पर चलकर आप शांति और सुकून का अनुभव करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर सरप्राईज मिलेगा। शुभ अंक-17, शुभ रंग-इलेक्ट्रिक ब्लू।


1555691989 4कर्क (CANCER)  : 22 जून से 23 जुलाई :
लोन को चुकाने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। पेशेवर मामले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को चुनौतीपूर्ण स्थिति से दो-चार होना होगा। मानसिक परेशानी होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आगे बढऩे के लिए वरिष्ठों को प्रभावित करना होगा। शुभ अंक-6, शुभ रंग-गहरा हरा।


1555691989 5सिंह  (LEO) : 24 जुलाई से 22 अगस्त :
करियर को लेकर तनाव में रहने की संभावना है। याद रखें कि सुरंग के अंत में प्रकाश होता है। घरेलू मोर्चे पर कोई विशेष परेशानी रहने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आमदनी का प्रवाह बना रहेगा। प्रेमी के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।


1555691990 6कन्या (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर :
पेशेवर मोर्चे पर किसी प्रतिद्वंदि को मात दे सकते हैं। वित्तीय मामले में कदम उठाने से पहले भली प्रकार जांच लें। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अकादमिक मोर्चे पर लक्ष्य पर निगाह होगी। सामाजिक मोर्चे पर किसी को आपका इंतजार है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-पीच।


1555691990 7तुला (LIBRA): 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :
उद्यमियों को बाजार में पैर जमाने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। आपके द्वारा दी गई पार्टी अपेक्षानुसार असफल रहेगी। किसी महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू करने का आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। घरेलू मोर्चे पर शांति का अभाव महसूस होगा। शुभ अंक-22, शुभ रंग-रॉयल ब्लू।


1555691990 8वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :
आप सामाजिक मोर्चे पर महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ संबंध को पुनर्जीवित करेंगे। वित्तीय मोर्चे पर मजबूती रहेगी। सामाजिक मोर्चे पर उठाया गया कदम सराहनीय साबित होगा। हल्का-फुल्का व्यायाम भी आपके स्वास्थ्य पर जादुई असर दिखाएगा। शुभ अंक-5, शुभ रंग-बैंगनी।


1555691990 9धनु   (SAGITTARUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर :
पेशेवर मोर्चे पर आपके द्वारा किया गया हर काम उत्कृष्ट रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर परिस्थति अनुकूल बनी रहेगी। सामाजिक मामले में किसी की मदद से आपके कंधे का भार हल्का होगा। किसी समारोह में शामिल होना काफी रोमांचक अनुभव साबित होगा। शुभ अंक-15, शुभ रंग-ग्रे।


1555691991 10मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी :
सामाजिक मोर्चे पर रोमांचक समय की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी के साथ बड़प्पन का स्वभाव रखने के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव साबित करेंगे। किसी के साथ रोमांस की शुरुआत होने की संभावना है। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का पीला।


1555691991 11कुंभ  (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी :
पेशेवर मोर्चे पर सैलरी में बढ़ौतरी मिलने की अपेक्षा पर पानी फिर जाने की संभावना है। दिए गए काम में आप आकंठ डूबे नजर आएंगे। कुछ लोग किसी पाठ्यक्रम या प्रशिक्षण में पिछड़ जाने के संकेत हैं। आपके विचारों को परिवार का साथ मिलेगा। शादीयोग्य लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-हल्का हरा।


1555691991 12मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च :
पेशेवर मोर्चे पर आपकी उपलब्धि से खुश होकर सीनियर आपको सर पर उठा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज प्रेमी के साथ किसी रोमांचक यात्रा का भरपूर मजा लेंगे। किसी निवेश को लेकर आपका मन बदल जाने के संकेत हैं। शुभ अंक-18, शुभ रंग-क्रीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।