मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल : आपकी आमदनी का नया श्रोत शुरू होने की संभावना है। कुछ लोगों को पुश्तैनी संपत्ति मिलने की उम्मीद है। प्रेम की चाहत अधूरी रहेगी। घरेलू स्तर पर प्रेम और सद्भाव कायम रहेगा। कार्यस्थल पर शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। किसी से सलाह मांगने में हिचकिचाएंगे।
शुभ अंक-2,
शुभ रंग-सफेद।
वृष ( TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कला के क्षेत्र में काम करने वाले अपनी पहचान स्थापित करेंगे। कुशलता के साथ किसी परियोजना को पूरा करेंगे। आमदनी अच्छी रहने के कारण आपका मूड उत्साहित रहेगा। शॉपिंग पर जाएंगे। किसी सहकर्मी से प्रेम होने की संभावना है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-लेवेन्डर।
मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून : प्रतियोगिता परीक्षा में स्थान पाने से आपकी इज्जत बढ़ेगी। पेशेवर तौर पर आज बहुत कुछ सीखने वाले हैं। पर्याप्त बैंक बैलेंस रहते हुए भी खर्च करने में हिचकिचाएंगे। घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंध में माहौल खराब रहेगा। कुछ लोग अपना घर या फ्लैट खरीदने वाले हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-सुनहरा।
कर्क (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई : शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिद्वंदि से आगे निकलेंगे। पेशेवर स्तर पर की गई मेहनत का परिणाम मिलने वाला है। आर्थिक स्तर पर खुशहाली रहेगी। फिट रहने के लिए जरूरी सभी प्रयास आजमाने वाले हैं। आपकी चुप्पी परिवार में गलतपऊहमी पैदा कर सकती है।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-कॉफी।
सिंह (LEO) : 24 जुलाई से 22 अगस्त : एहसान भुलाने से पहले उससे लाभ उठा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर लिया गया निर्णय आपके पक्ष में रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजगता बढऩे की उम्मीद है। जीवनसाथी के गुस्से कोa नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंध में जल्दबाजी महंगी पड़ेगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-फिरोजा।
कन्या (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर : सामाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान का डंका बजने वाला है। प्रेम संबंध में किए गए वादों को निभाने का समय आ गया है। फिजूलखर्ची रोककर बचत के ऊपर ध्यान देंगे। मौसम की वजह से कोई परेशानी हो सकती है। सड़क पर अनावश्यक रिश्क लेने से बचें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-मैजेंटा।
तुला (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : पेशेवर स्तर पर सौंपे गए कार्य को सही ढंग से नहीं निभा पाएंगे। कार्यस्थल पर कोई प्रतिद्वंदि आपको रूल करने का प्रयास करेगा। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर पैसा लुटाने वाले हैं। आर्थिक स्तर पर खर्च में कटौती करने की आवश्यकता है। परहेज में ढिलाई न करें।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सफेद।
वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : परिवार में भी आपका महत्व बढऩे की संभावना है। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिताने का मौका मिलेगा। ड्राइव करने के शौकीन लोगों को किसी लंबी यात्रा का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-गहरा स्लेटी।
धनु (SAGITTARIUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : कोई नया व्यापार शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पेशेवर स्तर पर दिए गए काम को कुशलता से पूरा कर सम्मान के हकदार होंगे। सामाजिक स्तर पर लोगों की नजर में जगह बनाने के लिए चतुराई दिखाएंगे। परिवार या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना रोमांचक रहेगा।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-लाल।
मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : प्रेम संबंध को लेकर संतुष्ट रहेंगे। सामाजिक स्तर के कई लोगों से सालों बाद मुलाकात होगी। सोच-विचारकर कदम बढ़ाने वाला आपका स्वभाव सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। पेशेवर स्तर पर आपकी कुशलता काम आने वाली है। आर्थिक मामले में समृद्ध रहेंगे।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-नीला।
कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी : परिवार में मिलन समारोह का आयोजन सबके लिए संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक संबंध में आ रही समस्या दूर होगी। आध्यात्मिक प्रवृति वाले लोग धार्मिक यात्रा पर जाने की उम्मीद रख सकते हैं। नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है। कार्यस्थल के किसी मामले को सुलझाएंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-पीला।
मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च : किसी भी प्रकार का तनाव घरेलू माहौल खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर किसी चीज को मैनेज करने में भागीदारी निभाएंगे। प्रेमी अपने संबंध को मजबूत करने का प्रयास करेगा। किसी के साथ रोमांचक यात्रा पर जाएंगे। अपने काम से बॉस को अवगत कराना जरूरी है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-मैटालिक ब्ल्यू।