मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल): फिटनेस वापस पाने में कामयाब होंगे। फिजूल चीजें खरीदने में पैसा ना बर्बाद करें। परिवार की सलाह लिए बिना कोई फैसला ना लें। यात्रा के दौरान मौसम बिगड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज दिन भर रोमांटिक मूड में रहेंगे। शुभ अंक-5 शुभ रंग- बॉटल ग्रीन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :छट्टियों में मित्र को घर पर आमंत्रित करेंगे। स्वास्थ्य की खातिर बाहरी खानपान से बचें। दूसरों की मदद करने से आपकी इज्जत बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलु विवाद सुलझेंगे। प्रोपर्टी खरीदने के लिए कुछ दिन रुक जाएं। शुभ अंक-3 शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून):फिट रहने के लिए दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर जरूरी प्रोजेक्ट समय पर पूरा करें। घर पर आपके प्रयास असफल हो सकते है। आज किसी भी तरह यात्रा करने से बचें। प्रोपर्टी विवाद बात करने से ही हल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक-4 शुभ रंग-इंडिगो।
कर्क (CANCER) (22जून-22जूलाई): स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। पारिवारिक कलह जल्द ही खत्म होगा। यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतों आ सकती है। प्रोपर्टी में निवेश के लिए समय उत्तम है। प्रेमी आपका दिल जीतने में कामयाब होगा। शुभ अंक-22 शुभ रंग- फिरोजी।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त): बीमारी में घरेलु उपचार काम आएंगे। साइड बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। अपने अंदर की कमजोरी दूर करने की जरूरत है। घर का माहौल शांत बना रहेगा। अचानक किसी ट्रिप का प्लान बन सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। शुभ अंक-17 शुभ रंग- लेमन
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : मजेदार यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। रेगुलर वर्कआउट से स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जेब देखकर ही फिजूल खर्चा करें। प्रौफेशनल क्षेत्र पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। बेहतर प्लानिंग से टारगेट पूरे होंगे। किसी करीबी की बात बुरी लग सकती है। प्रेम प्रसंग में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। शुभ अंक-2 शुभ रंग-पीच।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :मेडिटेशन और योग से मन रिलैक्स होगा। घर का बजट बनाकर ही खर्चा करें। कार्यक्षेत्र पर काम का बोझ कम होगा। पारिवारिक समारोह में एन्जॉय करेंगे। छुट्टियां मनाने बाहर जा सकते है। प्रोपर्टी के कागजात का काम आज पूरा होगा। शुभ अंक-15 शुभ रंग- ऑफ वाइट।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :परिवार और दोस्तों के बीच मान बढ़ेगा। बदलते मौसम में खांसी-झुकाम हो सकता है। कुछ प्रियजन साथ मिलकर नहीं चलेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ड्राइविंग के दौरान सावधानी बरतें। बचपन के दोस्तों से मुलाकात होगी। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : अच्छी सेहत के लिए बुरी आदतों को त्याग दें। निवेश के अच्छे अवसर हाथ आएंगे। ऑफिस और घर दोनों को मैनेज करना कठिन होगा। परिवार में बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा। पब्लिक ट्रांस्पोर्ट से यात्रा में देरी संभव है। कुछ लोगों से कई सालों बाद मिलकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक-1 शुभ रंग- मैरून।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :बीमारी में घरेलु ईलाज रामबाण का काम करेंगे। पैसों का लेनदेन सावधानी के साथ करें। निजी तौर पर कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। माता-पिता के साथ अपनी बातें शेयर करें। विदेश यात्रा का अवसर मिलने की उम्मीद है। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। शुभ अंक-6 शुभ रंग-रोजी ब्राउन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी): अच्छे स्वास्थ्य से मूड फैश रहेगा। हर जगह आप ही पैसे देने की कोशिश ना करें। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत सबका ध्यान खींचेगी। घर पर नए बदलाव ज्यादा पसंद नहीं आएंगे। किसी करीब के साथ यात्रा प्लान करेंगे। प्रोपर्टी विवाद छेडऩे के लिए दिन ठीक नहीं है। प्रेम की तलाश कर रहे लोग कामयाब होंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-लेमन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :आज दिनभर आलस्य आपसे दूर रहेगा।अच्छी आमदनी से आर्थिक परेशानियां खत्म होगी। ऑफि स में अधिक कार्यभार से व्यस्त रहेंगे। परिवार के छोटे सदस्य पर गर्व होगा। प्रेमी के साथ वैकेशन पर जा सकते है। सामाजिक कायों में भी थोड़ा व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-ब्राउन।