मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सजग रहेंगे। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में तनाव का माहौल कम करने में मदद करेंगे। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट ब्राउन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) किसी बीमारी से बचने के लिए जरूरी दवाईयां लेते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडिया सभी लोगों को पसंद आएंगे। किसी व्यक्ति के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। समय की कमी के चलते प्रेम संबंधों में समस्या हो सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- ब्राउन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) व्यापार में लाभ के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। कोई आपके खर्चों की जांच कर सकता है। परिवार के माहौल को शांत रखने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी काम में देरी हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव कम होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) पहली बार जिम ज्वॉइन कर रहे लोग सतर्क रहें। किसी प्रोजेक्ट के लिए पैसों का इंतजाम आसानी से कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने लक्ष्य को लेकर असमंजस में रहेंगे।परिवार का कोई सदस्य खुशखबरी सुना सकता है। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर सतर्क रहें। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। घर पर किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। किसी जगह घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- कॉफी।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए नए-नए आइडिया आजमाएंगे। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने की जरूरत है। कोई रिश्तेदार या दोस्त हर काम में आपकी मदद करेंगे। किसी यात्रा पर जाना थका देना वाला साबित होगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लाइट ब्लू।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी काम को लेकर कोई सीनियर आप पर विश्वास करेगा। पारिवारिक प्रतिबद्धता के कारण खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- बेबी पिंक।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सड़क पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) परिवार के साथ दिन बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरे रंग के सभी शेड्स।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। त्वचा संबंधित समस्या होने पर घरेलू उपचार अपनाएं। धन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- केसरिया।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर गॉसिप से ज्यादा काम पर ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की पढ़ाई को लेकर चिंता कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा निवेश कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान की आदत डालें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लेमन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फ ायदेमंद साबित होगा। घर के लिए किसी नए सामान की खरीददारी कर सकते हैं। अच्छी सेहत के चलते आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे।आय में बढ़ोत्तरी के योग हैं। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हल्का नीला।