मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। प्रॉप्रर्टी का कोई मामला सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्धार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी अवसर की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। फिजूलखर्चों को कम कर बचत करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर काम की तारीफ सुन अच्छा महसूस करेंगे। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। रियल स्टेट से जुड़े मामले नया आकार ले सकते हैं। पढ़ाई में आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पीच।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) बचत करके चलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के चलते अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। अपनी चिंताओं को कम करने के लिए कुछ उपाय करने की जरूरत है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई काम में आपकी मदद करेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए परिवार के किसी बुज़ुर्ग को मनाने की कोशिश करेंगे। किसी नई जगह यात्रा पर जाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से जरुर टहलें। नए प्रोजेक्ट को शुरु करने के लिए धन का इंतजाम करने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीजें करने में समय लगेगा। घर पर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) आपके लिए समय अच्छा चल रहा है। धन संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पैसा बचाकर चलें। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की जिद के चलते परेशान हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की कोई डील प्लान के मुताबिक नहीं हो पाएगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) किसी दोस्त से फिट रहने की सलाह ले सकते हैं। दोस्तों के साथ कोई शर्त जीतने से धन लाभ होगा। आपके बॉस का कोई प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। परिवार के साथ लचीला दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेवेंडर।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) स्वस्थ खानपान की आदत से सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। अपनी क्षमता के दम पर धन कमाने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले को उठाने से पहले अपना पक्ष मजबूत कर लें। व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। आज के दिन यात्रा करना टाल दें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) किसी स्पेशल व्यक्ति के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपकी चिंता कर सकता है। सेहतमंद रहने के लिए जरूरत से जयादा व्यायाम करने से बचें। सेल में खरीदा गया कोई सामान निराश कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर आज शांत रहने का प्रयास करें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर से अपने काम को लेकर बात कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर का कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में समय लग सकता है। खुशियों को स्वयं में ढूंढने की कोशिश करें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को लेकर जागरुक होंगे। किसी चीज में निवेश को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त काम को पूरा करने में किसी की मदद ले सकते हैं। घर में किए गए बदलाव से जीवनशैली में सुधार होगा। किसी से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी के विश्वास पर प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मजेंटा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) जरूरत से ज्यादा खाना नुकसान दे सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी की भावानात्मक बातों में आने से बचें। परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में कामियाब होंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- वॉयलेट।