लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आज का राशिफल ( 22 जनवरी )

NULL

meshमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

जिसका सम्मान करते हैं वो आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है। किसी करीबी के अहं से दिल को ठेस पहुंचने की संभावना है। जिस काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है उसे पूरी क्षमता से पूरा करेंगे। पेशेवर स्तर पर अपेक्षा से कम परिणाम हासिल कर सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मेहरुन।

 

vrash 1वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

कामकाजी मोर्चे पर शानदार मौका का लाभ लेने में सक्षम साबित होंगे। कार्यस्थल पर अच्छे काम का क्रेडिट मिलने वाला है। समाजिक स्तर पर सक्रिय रहने के कारण दोस्तों का दायरा बढ़ेगा। प्यार का प्रपोजल मिलने के संकेत हैं। घूमने के लिए शहर से कहीं बाहर जा सकते हैं। स्वास्थ्य समान्य रहेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- परपल।

 

mitunमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

पेशेवर स्तर पर खुद को निर्णायक की भूमिका में लाने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई के स्तर पर गाइडेंस मिल जाने के कारण स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है। अच्छे निवेश का मौका मिलने की संभावना है। शेप में आने के लिए व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीला।

 

karakकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)

किसी के साथ रोमांटिक समय बिताए जाने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाने में सफलता मिलेगी। ऑफिस के पेंडिंग काम के वजह से आपके ऊपर अतिरिक्त भार बढ़ सकता है। परिवार के किसी नौजवान को पैसे की अहमियत समझाने का प्रयास कर सकते है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गुलाबी।

 

singh 1सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

पेशेवर स्तर पर सिनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिवार के स्तर पर खराब परिस्थिति मूड खराब करने वाली है। वित्तीय स्थिति का प्रदर्शन किसी के सामने करना ठीक नहीं होगा। सेहत के मामले में लापरवाही मंहगी साबित होगी। पुराने मित्रो से मिलने जा सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- हल्का ग्रे।

 

kanya 1कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

संपत्ति  मामले में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है। जिसे आप चाहते हैं उसके करीब जाने के लिए सबके साथ अच्छा व्यवहार करना शुरू कर सकते हैं। समाज के प्रति साकारात्मक सोच किसी परियोजना में मददगार साबित हो सकती है। आज विंडो शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- नारंगी।

 

tulaतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

बीमार चल रहे लोग जल्द ही सेहत में सुधार का अनुभव करेंगे। करीबी के साथ लगातार संपर्क में बने रहने से आपको नई-नई चीजों की जानकारी मिलती रहेगी। संपत्ति विवाद को शांति के साथ सुलझा लिए जाने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर कोई आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- चॉकलेट।

 

vrashichakrवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

यात्रा पर जा रहे लोगों का समय रोमांचक गुजरने वाला है। पारिवारिक स्तर पर किए गए बदलाव सभी को पसंद आने की उम्मीद है। प्रेमी आपके लिए कुछ मंहगा खरीद सकता है। कार्यस्थल पर इंप्लायी के साथ प्यार से पेश आकर बेहतर परिणाम निकाल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- फिरोजा।

 

dhanuधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

करीबी लोगों के साथ का आनंद ले सकते हैं। समाजिक स्तर पर सक्रियता बढऩे वाली है। नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी के साथ रोमांस के शुरूआत हो सकती है। विदेश यात्रा का मौका मिलने के संभावाना है। प्रॉपर्टी पसंद करते समय अपने पॉकेट का ध्यान रखना जरूरी होगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।

 

makarमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

पेशेवर स्तर पर चल रही परेशानी से छुटकारा मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा के लिए किसी मशहूर संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। परिवार में किसी की समस्या को सुलझा लेने के मूड में रहेंगे। प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। वित्तीय समस्या से छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- रॉयल ब्ल्यू।

 

kumab 1कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

पेशेवर या शैक्षणिक स्तर पर जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलन की संभावना है। परिवार में किसी से लगाव बढ़ जाने से बेहद खुशी महसूस कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारे जाने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेवेन्डर।

 

mean 1मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं उन्हें अच्छा मौका मिल जाने के संकेत हैं। कोई प्रतियोगिता आपके लिए बहुत आसान साबित होगी। जिसकी अनुपस्थिति से आप बैचेन महसूस कर रहे थे उसके लौट आने की संभावना है। प्यार का इजहार करने में झिझक महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- कॉफी।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 17 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।