मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
वित्तीय स्तर पर फायदा मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा। जिस किसी के करीब हैं, वो आपकी पर्सनल लाइफ में दखल देने का प्रयास करेगा। मधुर व्यवहार और प्यार से मुश्किलों को संभालने का अंदाज परिवार के लिए बेहद फायदेमंद होगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पिंक।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
कमिशन पर काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके घर किसी मित्र के आने की उम्मीद है, काफी दिनों बाद हुई मुलाकात रोमांचक रहेगा। स्किन से संबंधित समस्या से लोगों को राहत महसूस होगी। प्रॉपर्टी को बेचने के लिए मनपसंद बायर मिलेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- कॉफी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
वक्त का तकाजा है कि लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाएं। निवेश का कोई अच्छा मौका गंवा सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर किया गया डील फायदेमंद साबित होगा। जॉब बदलने का आइडिया दिमाग में बैठ जाएंगा। सेहत को लेकर लापरवाही मंहगी पड़ेगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
कुछ लोग घर की सेटिंग में व्यस्त रहेंगे। किसी विषय में यदि डाउट है तो समय रहते एक्सपर्ट से सलाह ले लेना सही रहेगा। विदेश दौरे से कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। कलिग्स के साथ मिल कर रहे। प्यार का इजहार कर सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- पीच।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
पढ़ाई के स्तर पर असाइनमेंट को जमा करने से पहले जांच लें। काफी व्यस्तता के बाद राहत के लिए स्पा या बॉडी मसाज का सहारा लेंगे। प्रोफेशन स्तर पर मिले असाइनमेंट को पूरा करने के लिए गंभीर होकर काम करने की जरुरत है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सुनहरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
वित्तीय मामले में स्थिरता लाने के लिए कठिन निर्णय लेने की जरूरत है। पढ़ाई के मामले में सितारा चमकने वाला है। रोमांटिक प्लान करने के लिए प्रेमी दबाव बना सकता है। अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- लेवेन्डर।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
लचीले प्लानिंग की वजह से प्रोफेशनल स्तर पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को इनकार या स्वीकार करने से पहले उस के दोनों पहलुओं पर विचार करना जरुरी है। अपार्टमेंट ढूंढने में व्यस्त रहेंगे। शादी के बंधन में बंधने के संकेत हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- मेटालिक ब्लू।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
अपने नेटवर्क के जरिये सुनहरा मौका मिलेगा। गोल्ड का काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहने की उम्मीद है। फिलहाल राहत भरे दिन रहेंगे, समय का जमकर आनंद ले। ताजगी लाने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लेवेन्डर।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
मशहूर स्किम में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। अच्छा रिटरेन मिलने की संभावना है। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। जो नजरअंदाज करते थे, अब वही करीब आने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जोड़ी एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार नजर आएंगे। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- केसरिया।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
पढ़ाई के स्तर पर उलझे सिरों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अच्छे निवेश का मौका सामने आएगा। सेलरी इंक्रिमेंट की संभावना नजर आ रही है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रतिद्वंदियों का मूंह बंद करने में सक्षम साबित होंगे। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- कॉफी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
जो लोग किसी सेमीनार अटेंड करने जा रहे हैं, उन्हें हर तरह के सवाल के लिए तैयार रहना होगा। जटिल समस्या का जिक्र जानकार के सामने करना ही बेहतर होगा। पेंडिंग काम पहले पूरा कर लेना चाहिए। नौजवान स्पोट्र्स में शोहरत हासिल करने वाला है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- कॉफी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
अच्छे नेटवर्किंग की बदौलत सही समय पर काम के लिए हाजिर हो सकते है। आपके अंदर काम करने वालों की उपलब्धि से काम के प्रति जज्बा और बुलंद हो जाएगा। सेहत को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ेगा। सुकून देने वाला ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- कॉफी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।