मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
बदलते मौसम में बीमार पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा वालों की सैलरी बढ़ सकती है। ऑफिस का काम पूरा करने में वक्त लगेगा। रोमांस के मामले में आज का दिन अच्छा है। करीबी रिश्तेदार के आने से खुश होंगे। जरूरी न हो तो बाहर न जाएं। सपनों के घर की चाबी जल्द मिलेगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
कार्यक्षेत्र में आपकी योजना फेल हो सकती है। सीनियर्स की मदद से काम पूरा करेंगे। प्यार में रिश्ते मजबूत होंगे। घर में चल रहा कलह आपको परेशान करेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कानूनी मामला आपको परेशान करेगा। फिट रहने के लिए जंक फूड को छोड़े। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- गहरा हरा।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
आर्थिक संकट में फंस सकते है, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आज का दिन बढिय़ा गुजरेगा। छुट्टी की मंजूरी मिल सकती है। प्यार के मामले में घरवालों की मंजूरी मिलेगी। परिवार की तरफ से सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी की डील आपके हाथ से फिसल सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
निवेश के लिए अच्छा वक्त है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। किसी का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी यात्रा रोमांचक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो आज का दिन रहने दें। स्वास्थ की तरफ ध्यान दें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लैवेंडर।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
अच्छा स्वास्थ्य आपके जीवन में समृद्धि लाता है। सही गाइडेंस से आपका काम पूरा होगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं। परिजनों की सलाह लेकर निर्णय लें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदते वक्त सतर्क रहें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- एक्का ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
बीमारी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी डील आपके हाथ लगेगी। प्रेमी के और करीब जाएंगे। परिवार में आपको सराहा जाएगा। कुछ के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी निवेश से फायदा होगा। ड्राइव करते वक्त सावधान रहें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सफेद।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
पैसों की बचत करना शुरू कर दें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा करेंगे। प्यार पर जीत हासिल होगी। परिजनों से सलाह लेकर निर्णय लें। यात्रा के दौरान खर्चा होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कानूनी अड़चन के संकेत हैं। योग आदि करना फायदेमंद साबित होगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इंडिगो।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
कुछ के लिए प्रोमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में काम पर फोकस करें। पूर्व प्रेमी जिंदगी में वापस आ सकते हैं। किसी के बारे में अफवाह फैलाने से बचे। दोस्तों के साथ दूरी बन सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हरा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
ध्यान रहे कि छोटी बीमारी भी बड़ी हो सकती है। जितना कमाते हैं उतना ही खर्च कर देना समझदारी नहीं। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा होगा। प्रेमी के साथ वक्त बिताएं। घर के बुजुर्ग की सेहत आपको चिंतित करेगी। घूमने जाने का प्लान कैंसल हो सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर सामने से आएंगे। परिवार के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। लंबी बीमारी से मुक्ति पाएंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- कॉफी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
कार्यक्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। कुछ लोगों को बोनोस मिलने की संभावना है। रोमांस के मामले में पार्टनर को निराश कर सकते हैं।परिवार में किसी के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कुछ को सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- क्रिमसन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
आज आप ज्यादा तंदुरुस्त महसूस करेंगे। बकाया राशि का भुगतान करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा मौका मिस कर सकते है। प्रेमी की बात को समझने की कोशिश करें। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा दिन है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा पीला।