मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
यदि आप सभी तरह के मनमुटाव को दूर करना चाहते हैं तो आपको शांति से बातचीत करने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा काम का भार लेने से बचें। समाज सेवा के काम में लगे लोगों को मुश्किलों से दो चार होना पड़ेगा। यात्रा के दौरान स्वास्थ संबंधी समस्या होगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हल्का हरा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
किसी खेल समारोह के माध्यम से अपना खोया हुआ जुनून वापस महसूस कर सकते हैं। कम समय में अधिक लाभ देने वाली योजना का फायदा लेंगे। परिवार के साथ बाहर जाने की योजना को सभी की सराहना मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
फर्नीचर या कोई अन्य अप्लाइंसेज खरीदेंगे। काम की क्वालिटी सुधारने की जरूरत है। मार्केटिंग के लोगों को चैलेंजिंग आसाइनमेंट मिलेगा। साइड बिजनेस की शुरुआत के लिहाज से दिन अच्छा साबित होगा। नौजवानों को समझाने के लिए समझदारी से बात करें। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सफेद।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
ऐसी नौकरी मिलने वाली है जहां महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। किसी करीबी की खुशी से उत्साहित होने का मौका मिलेगा। वित्तीय स्तर पर एक ही साथ सब पैसा लगाने का रिश्क लेने से बचें। करीबी लोगों के साथ यात्रा करना रोमांचक होगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
अच्छा खानपान और एक्सरसाइज शारीरिक परेशानियों को दूर करेगा। वित्तीय स्तर पर मजबूती आएगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग करने के कारण आपकी सराहना होगी। लवर के प्रपोजल को स्वीकार करेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- मरुन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
लम्बे समय से इंतजार किया जाने वाला काम अब शुरु होगा। पेशेवर स्तर पर कुछ चीजें स्पष्ट होने में अभी वक्त लगेगा। किसी खास समारोह में आमंत्रित होंगे। प्यार के चक्कर में पडऩे के संकेत हैं। स्वास्थ को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीच।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
रोमांटिक आइडिया को लवर द्वारा अस्वीकार किया जाएगा। जिस काम के लिए आप लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे अब उसकी शुरुआत करने का सही समय है। अपने मनपसंद काम में व्यस्त रहेंगे। आप अपने करीबियों को साथ दिन बिताने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- एक्वा ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
कुछ लोगों को प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगे। किसी व्यापारिक सौदे में हो रही तरक्की को बारीकी से नजर रखें। पढ़ाई के मामले में उत्साहित करने वाली सफलता मिलेगी। आर्थिक स्तर पर मजबूती बनी रहेगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग-नारंगी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
कार्यस्थल पर अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए सहकर्मियों के साथ सही व्यवहार रखें। आप जो भी काम लेंगे उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर किसी समारोह में शामिल होने के कारण किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लेमन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
व्यायाम में नियमित रहने का फायदा मिलेगा। यदि आप को इस बात से फर्क पङ़ता है कि लोग आपके लिए क्या कहते हैं तो दूसरों के लिए बोलने से पहले खुद भी सोच लें। दूसरों को नीचा दिखाने की आदत पर काबू रखें। पढ़ाई के स्तर पर बड़ी सफलता की संभावना है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सेंडी ब्राउन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
परिवार में किसी से निकटता बढ़ने से आपको संतोष का अनुभव होगा। परिवार में कोई सुखद समारोह होने के कारण उत्साहित महसूस करेंगे। सामाजिक स्तर पर मिल रही शोहरत का उत्सव मनाने के लिए दोस्तों को दावत पर बुला सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गुलाबी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
निवेशकों के लिए लाभ का दिन साबित होगा। पूर्ण फिट रहने के लिए आपको अपने ट्रेनर के अनुकूल चलने की जरूरत है। किसी से मिलने के लिए विदेश जाने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के संकेत हैं। रोमांटिक शाम बिताए जाने की संभावना है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- हल्का सलेटी।