मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) वजन नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करेंगे। फालतू की चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। किसी नई पहल को करने से पहले परिवार में उत्साह पैदा करना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने में समय ले सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं आने जाने में समस्या हो सकती है। घर खरीदने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जल्दबाजी में कुछ भी खरीदने से बचें। कार्यक्षेत्र पर समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा ना सोचें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- इंडिगो।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा का माहौल आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण घर में तनाव हो सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।फिज़ूल खर्चों को कम कर बचत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता से दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य से असहमत हो सकते हैं। कहीं यात्रा पर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेवेंडर।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत को लेकर सजग रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के सदस्य आपके विचार से सहमत हो सकते हैं। यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने की सोच सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- वॉयलेट।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। मोलभाव करने की मज़बूत क्षमता के चलते पैसे बचाने में सफ ल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्राओं पर जाने के योग हैं। शादी योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लाल।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत में सुधार होगा। किसी चीज में निवेश करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर समस्या हो सकती है। घर पर कुछ चीजों में बदलाव के लिए फोकस की जरूरत है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत के चलते महंगी चीजों की खरीददारी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या का समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। आपके सहयोग से परिवार के किसी सदस्य का प्रदर्शन पढ़ाई में अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नीला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत की जरूरत है। पैसे बचाने के लिए अपने वाहन से यात्रा कम करें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील हो सकती है। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लेवेंडर।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत में सुधार के योग हैं। किसी चीज में निवेश करने से फायदा होगा। मरम्मत के काम को देखरेख की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी विवादित मामले का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।