‘राज्य पर 10 लाख करोड़ कर्जा’ वाले विवाद पर पहले ही दिन आमने सामने आए जोसेफ विजय और स्टालिन

Summary :

Stalin Slams Vijay : थलापति विजय के cm पद की शपथ लेने के बाद तमिलनाडु की सियासत गरमा गई है. विजय ने शपथ लेने के तुरंत बाद 3 बड़े फैसले लिए. उन्होंने ऐलान किया, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का लोन है. विजय के इस तीखे बयान के बाद पहले ही दिन विपक्ष और विजय के बीच खींचतान देखने को मिली. स्टालिन ने विजय को घेरा स्टालिन ने विजय की ओर से किए ऐलान का स्वागत…

Stalin Slams Vijay : थलापति विजय के cm पद की शपथ लेने के बाद तमिलनाडु की सियासत गरमा गई है. विजय ने शपथ लेने के तुरंत बाद 3 बड़े फैसले लिए. उन्होंने ऐलान किया, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का लोन है. विजय के इस तीखे बयान के बाद पहले ही दिन विपक्ष और विजय के बीच खींचतान देखने को मिली.

स्टालिन ने विजय को घेरा

स्टालिन ने विजय की ओर से किए ऐलान का स्वागत करते हुए कहा, ‘तुरंत यह कहना शुरू न करें कि सरकार के पास धन नहीं है. धन है. आवश्यकता है तो उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन करने की क्षमता की.’

उन्होंने आगे कहा कि पांच वर्षों में, कोविड और बाढ़ जैसी कई समस्याओं और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार की उपेक्षा के बावजूद, हमने जनता के लिए अनगिनत कल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं.

डीएमके प्रमुख ने आगे कहा, ‘आपने अपने पहले भाषण में इस आरोप का जिक्र किया कि पिछली सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा और सरकारी खजाना खाली कर दिया, तमिलनाडु का ऋण स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है.’

उन्होंने कहा कि ‘हमने फरवरी के बजट में ही तमिलनाडु सरकार की वित्तीय हालत स्पष्ट कर दी थी. क्या आपको यह जानकारी नहीं थी? क्या आपने जनता से सिर्फ वादे किए थे? जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उन्हें फिर से धोखा न दें और मुद्दे को भटकाने की कोशिश न करें!’

पहले ही दिन खींचतान

स्टालिन ने विजय को घेरते हुए कहा कि आप ये कहकर सत्ता में आए थे- मैं जनता से वही वादे करूंगा, जिन्हें मैं पूरा कर सकूं, अब सरकार चलाने की शुरुआत ही कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तौर-तरीके सीख लेंगे. जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उनके साथ-साथ मैं भी यही उम्मीद करता हूं. एक बार फिर, आपके शासन में तमिलनाडु के विकास की यात्रा जारी रहने के लिए मेरी शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें – विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही 10 मिनट में ले लिए 3 फैसले, जानिए किन कागजों पर हुए दस्तखत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।