हमने कितने ही किस्म के पेड़-पौधे देखे होंगे पर आज तक ये नहीं सुना होगा की कोई पेड़ औरत की आकृति वाले फल भी देता है। जी हाँ , सोशल मीडिया पर यह पेड़ और उसके फल चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह पेड़ थाईलैंड में है और इसके फल का आकार किसी महिला के शरीर जैसा होता है।
स्थानीय लोग इस पेड़ को ‘‘नैरीफन’ के नाम से पुकराते हैं और इसके प्रति उनमें गहरी आस्था रखते हैं। इन स्थानीय लोगों की इसके साथ बौद्ध मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं।
बौद्ध मान्यताओं के अनुसार इस पेड़ को भगवान ने खुद थाईलैंड के हिमाफन के जंगलों में लगाया था और इसी वजह से इस पेड़ पर ऐसे अजीब आकार के फल आते हैं।
कई लोगों का कहना है कि जिस पेड़ से यह फल निकला है, वह काफी पवित्र है।
महिला के शरीर के आकार वाले इन फलों के बारे में लोगों का कहना है कि सदियों पहले भगवान अपनी पत्नी व बच्चों के साथ इसी जंगल में रहा करते थे। एक बार उनकी पत्नी जंगल में फलों को तोड़ने के लिए निकली थीं और वहां उनपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
इसके बाद भगवान ने जंगल में 12 नैरीफन पेड़ लगाए और तबसे ही इन पेड़ों के फल महिलाओं के आकार में निकलते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर ही कई लोग इसे फेक व फोटोशॉप से बनाई हुई तस्वीरें बता रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।