आज उत्तर कोरिया न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन गया है। तानाशाह किम जोंग योन का रवैया विश्व के खतरनाक बताया जा रहा है और माना जा रहा की किम जोंग के भड़काऊ प्रयास दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल सकते है। आज हम आपको बताने वाले है की किम जोग एक सनकी तानाशाह के रूप में तो बदनाम है ही साथ ही वो काफी निर्मम और क्रूर भी है।
उत्तर कोरिया की जेलों में बंद वही के नागरिकों ने साथ होने वाले अत्याचारों के बारे में ऐसा खुलासा हुआ है जिससे दुनिया भर के लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। पुरुष कैदियों के अलावा महिला कैदियों की हालत बदतर है। यहां पर जेल में कैद होने से बेहतर है मौत की सजा मिल जाए।
उत्तर कोरिया की जेलों में साक्षात नरक जैसा माहौल है लेकिन दुनिया को कोई भी मानवाधिकार संगठन इस मामले में कुछ नहीं कर सकता क्योंकि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम की इस देश की वन मैन सरकार ,पालिसी और करता-धर्ता है। दुनिया का कोई भी देश उत्तर कोरिया के आतंरिक मामलों में दखल नहीं दे सकता।
उत्तर कोरिया की एक जेल में बतौर महिला गॉर्ड काम करने वाली ‘लिम-हए-जिन’ बताती है की इस छोटे से देश की जेलों में करीब 2 लाख कैदी है। लिम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की कैदियों के साथ इतना अमानवीय बर्ताव होता है की बयां करना भी दर्दनाक लगता है। खासकर महिला कैदियों के साथ जुल्म की इन्तेहाँ है।
यहाँ महिला कैदियों के साथ बलात्कार करना, कैदियों को मारना, परेशान करना जैसी घटनाएं तो अमूमन हर दिन होती है। इस महिला गॉर्ड ने लगभग 7 सालों तक यह सबकुछ अपनी आंख के सामने होते हुए देखा। कैदियों को जिन्दा जला देना और सर कलम कर देना यहां की जेलों में आम बात और अगर कोई कैदी भागने की कोशिश करे तो उसके साथ वो सलूक किया जाता है की वो मौत की भीख मांगता है।
यहां के गॉर्डस को सख्त आदेश दिए जाते है की कैदियों के साथ बद से बदतर व्यवहार किया जाए और कोई रहम न किया जाए। किम जोंग के लीडर बनने के बाद ये इस तरह के अमानवीय जेलों की यूनिट्स को और बढ़ाया गया है मतलब साफ़ है की किम के शासन में उत्तर कोरिया में जेलों जुल्म पहले से कही ज्यादा बढ़ गए है।