फोर्ब्स ने के हाल में आए सर्वे से यह खुलासा हुआ है ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के हालिया सर्वे के अनुसार भारत, एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है। फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में एशिया के पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों के नाम हैं। इसके रिपोर्ट के अनुसार घूसखोरी के मामले में भारत ने वियतनाम, पाकिस्तान और म्यांमार को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स ने इन देशों की नंबरिंग भी की है।
फोर्ब्स ने जो स्टोरी आज स्टोरी ट्वीट की है, वो मार्च 2017 की है, मतलब 6 महीने पुरानी। स्टोरी में लिखा गया है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के एक 18 महीने के सर्वेक्षण से पता चलता है कि बहुत काम करना बाकी है।
भारत में 69 % घूसखोरी पांच सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में होती है। इनमें स्कूल, हॉस्पिटल, पहचान पत्र बनाने, पुलिस और यूटीलिटी सर्विस प्रमुख हैं। और इन संस्थाओं में आधे से ज्यादा लोगों का काम घूसखोरी की वजह से ही होता है।
भारत घूसखोरी और भ्रष्टाचार में वियतनाम के बहुत करीब है। वहीं भारत का पड़ोसी पाकिस्तान घूसखोरी में चौथे नंबर पर है। यहां 40 % घूसखोरी होती है।
बता दे कि 18 महीने से अधिक समय तक चले सर्वे में ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने ये रिपोर्ट एशिया पेसिफिक के 16 देशों के करीब 20,000 से अधिक लोगों से बातचीत कर तैयार की है। करप्शन पर पैनी नजर रखने वाली बर्लिन की ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने पिछले साल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में भारत को 76 वें नंबर पर रखा है। ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने कुल 168 देशों पर रिसर्च की है।
मार्च 2017 में पब्लिश्ड हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में भी किसी दूसरे देश की ही तरह कानून व्यवस्था के लिए ही सबसे ज्यादा घूस दी जाती है। वहीं 54 % भारतीय पुलिस को घूस देते हैं जबकि 12 % चीन के लोग घूस देकर अपना काम कराते हैं। भारत में स्वास्थ्य मामलों में 59 % और पब्लिक स्कूलों में 58 % घूसखोरी होती है और यह 168 देशों में किए गए सर्वे में सबसे अधिक है।
बता दे कि लिस्ट में वियतनाम भारत के बाद है जहां घूसखोरी की दर 65 प्रतिशत है जबकि पाकिस्तान 40 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। 18 महीने चला ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल का सर्वे 16 देशों के 20,000 लोगों पर किया गया है। बर्लिन स्थित वाचडॉग ने भारत को पिछले साल 168 देशों में 76 वें स्थान पर रखा था। सर्वे के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा घूस स्कूलों में (58%) और स्वास्थ्य सेवाओं में (59%) दी जाती है।