अपने भी कई ऐसे किस्सों के बारे में सुना होगा जिसमे किसी लड़की या महिला के साथ सार्वजनिक जगहों या फिर कार्य क्षेत्रों में शोषण का जिक्र होता है। पर इन घटनाओं पर महज चर्चा करके भुला दिया जाता है। अक्सर अपने साथ होने वाली आपत्तिजनक घटनाओं में महिलाएं और लड़कियां चुप्पी साध लेती है और इंसान के भेस में छिपे दरिंदे किसी की गिरफ्त में नहीं आते।
एक ऐसा ही किस्सा इस दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है पर इस मामले में लड़की ने चुप रहने की बजाये इस बात को सबके सामने रखा। सोशल मीडिया पर लड़की ने अपने साथ हुई की घिनौनी घटना की पूरी जानकारी दी और जिस शख्स ने उसके साथ ये हरकत की थी उसकी हालत खराब कर दी।
इंटरव्यू के नाम पर लड़की को अप्पतिजनक काम के लिए मजबूर करने वाले का पूरा कच्चा चिट्ठा इस लड़की ने एक्सपोज़ कर दिया। ये मामला चेन्नई का है। आपको बता दें कि पीड़िता का नाम नाम्या बैद है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर नौकरी खोजने की वजह से अपना नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया था और वहीँ से एक दीपक नाम के युवक ने उनका नंबर लिया।
इस दरिंदे ने लड़की को कॉल करके कहा की वो उसकी नौकरी लगवा सकता है और उसका इंटरव्यू व्हाट्सएप के ज़रिये लिया जाएगा। इसके बाद जब नाम्या ने उस लड़के को वीडियो कॉल किया तो वो उसके साथ अश्लील बाते करने लगा।
इंटरव्यू में लड़का नाम्या से उसके कमर और सीने का साइज़ पूछने लगा। इतना ही नहीं उसने नाम्या को अपने कपड़े उतारने के लिए भी कहा। इन बातों के सामने आते ही नाम्या को उस लड़के पर शक हुआ और उसने इंटरव्यू देने से मना कर दिया।
इस बात पर आरोपी युवक ने उसे ब्लैकमेल किया की उसने नाम्या से हुई बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड किया है और वो उस वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। नाम्या उसकी धमकी से घबराई नहीं और दोनों की बातचीत का पूरा स्क्रीनशॉट फेसबुक पर शेयर कर दिया।
नाम्या को सोशल मीडिया पर लोगों का पूरा सपोर्ट मिला और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। देश में इस तरह के बहुत लोग है जो लड़कियों को नौकरी के नाम पर बेवकूफ बनाते है इसलिए किसी पर भी विशवास करने से पहले सतर्कता जरूर बरतनी चाहिए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे