आज हम आपको बताने जा रहे है दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बारे में , मरीज के सिर से निकाला 1.8 किलो ट्यूमर ! जी हाँ , वैसे तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लोग उसे धरती का दूसरा भगवान कहते हैं।
आपको बता दे कि भारतीय डॉक्टरों ने दुनिया के सबसे बड़ा ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कर अद्धुत और अविश्वसनीय काम किया है। मुंबई में डॉक्टरों ने पिछले बुधवार को उत्तर प्रदेश के 31 साल के एक व्यक्ति के ब्रेन से ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है।
मुंबई में 31 वर्षीय कपड़ा विक्रेता के सिर से 1.873 किलो का ट्यूमर निकाला गया। नायर अस्पताल में इलाज किया गया। डॉक्टर्स का दावा है कि ये दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी है। इससे पहले ऐसे ही केस में 1.4 किलो का ट्यूमर अलग किया गया था। उसका सिर इतना बड़ा हो गया था मानों व्यक्ति के शरीर में सिर हों। उत्तर प्रदेश के संतलाल पाल को ट्रीटमेंट के लिए मुंबई रेफर किया गया।
आपको बता दे कि शुरुआती दिनों में ट्रीटमेंट करने में काफी दिक्कतें आई। 6 महीने में उनका ट्यूमर बढ़ता चला गया और 1 किलो के करीब हो गया। ऑपरेशन कराने के लिए उनको मुंबई रेफर कर दिया गया।
बीवाईएल नायर चैरिटेबल अस्पताल के न्यूरोसर्जरी के प्रमुख और प्रोफेसर डॉक्टर त्रिमूर्ति का कहना है कि जब मरीज को यहां लाया गया तो ऐसा लगता था कि उसके दो सिर बने हुए हैं, यही नहीं जिस समय उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया उस समय मरीज को बिल्कुल नहीं दिखता था। सर्जन की मानें तो यह ट्यूमर 30x30x 20 सेमी था जो अब तक का सबसे बड़ा ब्रेन ट्यूमर है।
डॉ. त्रिमूत्री नंदकरणी ने बताया- ये ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था लगातार उनका ट्यूमर बढ़ता जा रहा था। सबसे पहले उनके ब्रेन का CT स्कैन और MR स्कैन्स हुए। जिसके बाद हमने 14 फरवरी को ऑपरेशन करने का जोखिम उठाया।
अन्य हेल्थ सम्बन्धित जानकारियों के लिए यहाँ पढ़ते रहिये।