वैसे तो धरती पर मानव जीवन के अस्तित्व की कहानी फंतासियों से भरी पड़ी है। मसलन करोड़ों साल पहले मानव धरती पर विचरण करते थे। लेकिन इसके बारे में पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अमेरिका पुरातत्वविदों ने पहले बताया था कि करीब 14 से 15 हजार साल पहले इस धरती पर इंसानों का वजूद था, हालांकि बाद में ये जानकारी मिली कि करीब 1 लाख 40 हजार साल पहले इंसान अस्तित्व में थे।
अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां इसी से जुड़ी एक और जानकारी चीन की है जहां करीब एक लाख 15 हजार साल पुरानी हड्डियों के औजारों का विश्लेषण किया गया है।
आपको बता दे कि चीन में 1,15,000 साल पुराने हड्डी के औजार मिले हैं। जिनके विश्लेषण से पता चला है कि देश में प्रागैतिहासिक मानवों द्वारा औजार बनाने की तकनीक कहीं अधिक परिष्कृत थी। इसकी जानकारी प्लस वन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन से हुई है।
प्लस वन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, खुदाई में मिली हड्डियों के टुकड़ों पर मौजूद निशान हमें बताते हैं कि उस समय के मानव हड्डी की यांत्रिक संरचना से भली भांति परिचित थे। वे जानते थे कि उनसे उपकरण कैसे बनाएं।
कनाडा में मांट्रियल विश्वविद्यालय के ल्यूक डोयन ने कहा, ”पूर्वी एशिया में प्रागैतिहासिक काल की ये कलाकृतियां हड्डी को कच्चे माल के रूप में उपयोग कर पत्थर के औजारों की मरम्मत करने का पहला उदाहरण है।”
आपको बता दे कि इससे पहले , डोयन ने कहा, ”ऐसे अवशेष शेष यूरेशिया, अफ्रीका और लेवेंट में मिलने के बाद चीन में भी मिलने से हमारे पास इनकी वैश्विक तुलना करने का अवसर है।” इससे पहले चीन में मिली सबसे पुरानी हड्डी 35,000 साल पुरानी थी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।