दक्षिण कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में अमरनाथ और जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ के लिए यहां से आज 946 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ के लिए जम्मू आधार शिविर से 99 महिलाएं और पांच बच्चों सहित 814 तीर्थयात्री रवाना हुये।
उन्होंने बताया कि अमरनाथ के लिए पांच वाहनों में सवार होकर 98 पुरूष और 34 महिलाओं सहित कुल 132 तीर्थयात्री रवाना हुये। अब तक 2.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किया है।
40 दिवसीय यात्रा 29 जून को शुरू हुयी थी और यह रक्षा बंधन के दिन सात अगस्त को समाप्त होगी।