दुनिया में ऐसी कई जगह मौजूद है जो अपने आप में रहस्यमयी नजर आती है। उन्हीं में आज हम ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे विष्णु भगवान का मंदिर है।
जी हां, दुनिया के सभी देशों में इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। पर यहां के बाली आइलैंड में 90 फीसदी रहने वाले हिंदू हैं। ऐसा माना जाता है कि 13वीं और 16वीं सदी में मुस्लिमों के आने से पहले यहां ज्यादातर हिंदू ही रहा करते थे।
यहां जावा में एक के बढ़कर एक हिंदू मंदिर देखने को मिल जाएंगे और उतने ही बाकी आइलैंड्स पर भी। पर बाली में सबसे ज्यादा और बेहद अनोखे मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है पानी के अंदर मौजूद विष्णु देव का मंदिर, जो एक आर्ट वर्क है। ये नॉर्थ वेस्ट बाली के पेमुतेरान बीच में समुद्र की सतह से 90 फीट नीचे मौजूद है।
धरती पर मंदिरों के आपने खूब दर्शन किए होंगे, लेकिन समुद्र के भीतर भी मंदिर बने हुए हैं, जिनके दर्शन के करने के लिए आपके इंडोनेशिया जाना होगा। इंडोनेशिया के समुद्र के नीचे बनी भगवान विष्णु की मूर्ति लगभग 5000 साल पुरानी बताई जाती है।
लोग स्विमिंग कर इनके दर्शन करने जाते हैं। यहां समुद्र के नीचे बने एक खंडहर को देखकर लगता है जैसे यह द्वारका नगरी हो, क्योंकि द्वारका नगरी समुद्र तट पर ही बसी थी और सुमद्र के अंदर विलीन हो गई थी।
इस जगह पर यह शिव मूर्ति भी समुद्र के अंदर ही मिली, जो उस समय की जाने वाली शिव पूजा को दर्शाता है अौर लोग इनके दर्शन करने के लिए भी आते हैं। इन सब को देखकर लगता है, यहां किसी जमाने में प्रचीन नगरी रही होगी, जो समुद्र के समीप या अंदर होने के कारण समुद्र में ही समा गई होगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।