मार्च-अप्रैल में ही तेज गर्मी झेल रही राजधानी को अब मॉनसून पूर्व की गतिविधियां गर्मी से राहत दिला रही हैं। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था, वहीं शाम होते-होते दिल्ली-एनसीआर में बादल छा गए धूल भरी आंधी चलने लगी। वहीं, आंधी और हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया और तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बता दे कि शाम 5.30 बजे के बाद हर तरफ अंधेरा छा गया और तेज आंधी चलने लगी। जिसके चलते यातायात भी प्रभावित है। दिल्ली में कुछ स्थानों पर और गुड़गांव में बारिश हो रही है। आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
वही ,तेजी आंधी के चलते शाम होने से पहले ही अंधेरा छा गया और लोगों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। कई पैदल और मोटर साइकिल से चल रहे राहगीर सड़क के किनारे खड़े हो गए। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पुर्वानुमान व्यक्त किया था। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘ आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे और आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है।’
वहीं हरियाणा के रेवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी में दिन में बादल इस कदर छाए कि शाम चार बजे के आसपास अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर निकालना पड़ा। इस बीच जिले में कई स्थानों पर हल्की बरसात हुई।
बता दें कि बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार को भी औसत तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। औसत न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सबसे गर्म रहा। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून पूर्व हलचलें तेज होंगी जो गर्मी से राहत दिलाएंगी। मध्य पाकिस्तान और पंजाब में इस समय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।