दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण दृश्यता कम रही और यातायात प्रभावित रहा।दृश्यता खराब रहने और परिचालन कारणों से कम से कम 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि 43 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी के पालम इलाके में सुबह 08:30 बजे दृश्यता 50 मीटर रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
सुबह 08:30 बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 रहा जो काफी खराब माना जाता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कल को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।