नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिन में मानसून में बादल भले ही खुल के न बरस रहे हो लेकिन मानसून का जादू जल्द ही चलने वाला है वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्लीवासी मौसम आने का इंतजार कर रहे है । ताकि कब मानसून आये कब उन्हें उमस भरी गर्मी से राहत मिले । आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कभी बादल तो कभी हल्की धूप निकली।
वही राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में रातभर बारिश होने के कारण आज हवा में आर्द्रता का स्तर अधिक रहा। वही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कभी बादल तो कभी हल्की धूप निकली।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े 8 बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने के आसार हैं।जून के अंतिम सप्ताह में मानसूनी की अच्छी बारिश होने की संभावना है।
अधिकारी ने कहा कि कल शाम साढ़े 5 बजे से आज सुबह साढ़े 8 बजे तक 18.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज के साथ बौछार पडऩे का अनुमान लगाया है।
मौसम वैज्ञानिक ने का कहना है कि अधिकतम तापमान के आज 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमशः: 23.2 डिग्री सेल्सियस और 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।