धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में एक जबरदस्त पारी खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस मैच में धोनी ने 34 गेंदों में 70 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद लौटे थे।
आईपीएल सीजन 11 के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में अपनी दमदार बल्लेबाजी से बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया था।
इस मैच में धोनी की पत्नी साक्षी औै बेटी जीवा भी स्टेडियम में मौजूद थे। इस मैच में धोनी ने जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाई उसी तरह से धोनी ने एक पिता के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि खेल समाप्त हो चुका है और पिता की जिम्मेदारियों पर वापस आने के बाद अच्छी नींद आई।
इस वीडियो में धोनी जीवा के गीले बालों को हेयर ड्रायर से सुखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है और बहुत ही पसंद किया जा रहा है।
इससे पहले भी कई बार धोनी ने जीवा के साथ अपने क्यूट मेामेंट्स को इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। धोनी मैच से आराम मिलते ही वह अपनी बेटी जीवा और पालतू कुत्ते के साथ मस्ती करना कभी नहीं भूलते हैं।
धोनी और जीवा दोनों को ही बेसन के लड्डू बेहद पसंद हैं जिसको लेकर दोनों आपस में कई बार लड़ भी चुके हैं। तो वहीं गॉर्डन में भी धोनी जीवा का साथ नहीं छोड़ रहे।
जैसे- जैसे जीवा आगे बढ़ रही है, धोनी भी ठीक उसी अंदाज में उनका पीछा करते हुए उनके साथ खेल रहे हैं। पापा धोनी के साथ जीवा भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना सीख गई है।
स्नैपचैट फिल्टर की मदद से दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी धोनी अपनी लाडली जीवा को राइट- लेफ्ट और अटेंशन करना सीखा रहे थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ