गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारत के अनुभवी निशानेबाज जीतू राय ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को पांचवें दिन भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया। बेलमोंट शूटिग सेंटर में आयोजित पुरुषों की 10 मीयर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में जीतू ने सोना जीता, वहीं भारत के एक अन्य निशानेबाज ओम मिथारवल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जीतू ने फाइनल में कुल 235.1 अंक हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने इस स्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। मिथारवल ने 214.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक ऑस्ट्रेलिया के कैरी बेल ने जीता. उन्होंने कुल 233.5 अंक हासिल किए।
MEDAL TALLY
इससे पहले भारतीय वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने पुरुषों के 105 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। प्रदीप ने कुल 352 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ 21 वें राष्ट्रमंडल खेल में अब तक भारत के पास आठ गोल्ड, तीन सिल्वर(रजत) और चार कांस्य पदक सहित 15 मेडल हो गए हैं। भारती पदक सूची में चौथे स्थान पर है। यूं तो प्रदीप सिंह स्वर्ण पदक जीतने की रेस में थे मगर मामूली अंतर से चूक गए। क्लीन एंड जर्क के दो प्रयास में विफल रहने के कारण महज आठ अंक से गोल्ड मेडल से जीत गए। समोओ के सोनेले माओ ने 360 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं प्रदीप सिंह से सिर्फ एक अंक कम होने पर इंग्लैंड के ओवेन बोक्सल ने कांस्य पदक जीता।
बता दें कि इससे पहले रविवार को चौथे दिन भी भारत को पदक मिले। पूनम यादव ने भारोत्तोलन में भारत को पांचवां स्वर्ण दिलाया। उन्होंने यह उपलब्धि महिलाओं की 69 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की। पूनम ने कुल 222 किलो का वजन उठाकर देश के लिए पदक जीता। जबकि हरियाणा की 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में छठां स्वर्ण पदक जीता। वहीं हीना सिद्धू को भी निशानेबाजी के इसी स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।