मनु और मेहुली राष्ट्रीय निशानेबाजी में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुने गये - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

मनु और मेहुली राष्ट्रीय निशानेबाजी में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुने गये

NULL

तिरूवनन्तपुरम : मनु भाकर और मेहुली घोष को 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुना गया जबकि हरियाणा ने 168 पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। हरियाणा की युवा महिला पिस्टल निशानेबाज मनु ने पिस्टल स्पर्धाओं में 11 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते।

पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष को सर्वश्रेष्ठ राइफल निशानेबाज आंका गया। उन्होंने आठ स्वर्ण और तीन कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते। इस बीच हरियाणा व्यक्तिगत और टीम ओपन वगो’ में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। ओपन वर्ग में हरियाणा ने दस स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते ओर वह दूसरे स्थान पर रहे पंजाब से काफी आगे रहा। पंजाब ने चार स्वर्ण, तीन रजत ओर चार कांस्य सहित दस पदक अपने नाम किये। टीम स्पर्धाओं में हरियाणा ने 24 स्वर्ण, 21 रजत और छह कांस्य पदक जीते।

पंजाब 18 स्वर्ण, 12 रजत और 15 कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट टीम स्पर्धा में 15 स्वर्ण और तीन रजत के साथ तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा ने प्रतियोगिता में कुल 168 पदक जीते। पंजाब ने 127, महाराष्ट्र ने 118 और मेजबान केरल ने 29 पदक हासिल किये। देश भर के कुल 4998 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया जिसमें 3388 पुरूष, 1520 महिला, 74 पैरा पुरूष और 16 पैरा महिला खिलाडय़रों ने भाग लिया। कुल मिलाकर 778 पदक पुरस्कार में दिये गये।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।