लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, लड़कियों से अवैध संबंधों के सबूत किए वायरल !

NULL

जिन लोगों को हम अपना आइडियल मानते है वही लोग आजकल ऐसे काम कर जाते है जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आजकल इंसान के लिए रिश्तों की अहमियत क्या रह गयी है ये भी समझना बहुत मुश्किल है। विश्वास जिस तरह रिश्तों में खत्म हो रहा है हर इंसान खुदगर्ज़ सा दिखाई देता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि पति-पत्नी के रिश्ते में एक की ईमानदारी के बाद बाई दूसरा दग़ा देता है। जब बात हद से आगे निकल जाती है तो रिश्ते का टूटना तय हो जाता है। ऐसा नहीं है कि यह आम आदमी के साथ ही हो, ऐसी बातें स्टार्स लोगों के भी साथ होती रहती हैं।

mohammad shami and wifeपत्नी का आरोप सुनकर नहीं होगा एक बार यक़ीन: बॉलीवुड के रिश्तों के बारे में तो आप जानते ही हैं। चमक-धमक की इस दुनिया में रिश्तों का टूटना और जुड़ना आम बात है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के बारे में नहीं बल्कि खेल जगत के बारे में बताने जा रहे हैं।

mohammad shami and wifeभारतीय क्रिकेट टीम के मुहम्मद शमी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। इन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उनके ऊपर उनकी पत्नी ने हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं, जी हाँ मुहम्मद शमी की पत्नी के आरोप सुनकर एक बार आपको यक़ीन नहीं होगा।

mohammad shami and wifeकई महिलाओं से हैं शमी के नाजायज़ सम्बंध:जानकारी के अनुसार मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ ने उनके ऊपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर होने का आरोप लगाया है। जहाँ के अनुसार शमी के कई महिलाओं के साथ अवैध रिश्ते हैं। इनमें से कई विदेशी महिलाएँ भी शामिल हैं।

mohammad shami and wifeमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसीन जहाँ ने अपने फ़ेसबूक मैसेंजर और वाट्सएप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किया है। इसके आधार पर उन्होंने दावा किया है कि मुहम्मद शमी के कई महिलाओं से नाजायज़ सम्बंध हैं। हसीन जहाँ के अनुसार उनके पास पति शमी के ख़िलाफ़ कई पुख़्ता सबूत भी हैं

mohammad shami and wifeसबूत के तौर पर शेयर की लड़कियों से चैट की तस्वीरें:इन सबूतों से यह बात साबित हो जाती है कि मुहम्मद शमी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर हैं। हसीन जहाँ का आरोप है कि उनके पति का कई ग़ैर महिलाओं से जिस्मानी रिश्ता है। केवल यही नहीं हसीन जहाँ ने यह आरोप लगाया है कि दक्षिण अफ़्रीका से लौटने के बाद शमी ने उनके साथ मारपीट भी की।

facebook clipजानकारी के लिए आपको बता दें इस समय शमी धर्मशाला में देवधर ट्राफ़ी खेल रहे हैं। हसीन जहाँ के सबूत के तौर पर शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गयी चैट को शेयर किया है। इसमें शमी ने अश्लील बातें की है।

facebook clipsशमी की पत्नी रह चुकी हैं मॉडल: कुछ विदेशी महिलाओं को गर्लफ़्रेंड बताते हुए फ़ोटो भी शेयर की गयी है। ये सभी पोस्ट पिछले दो-तीन दिनों के अंदर ही किए गए हैं। आपको बता दें जून 2014 में कोलकाता की रहने वाली हसीन जहाँ से मुहम्मद शमी ने शादी की थी।

mohammad shami and wifeदोनो की एक बेटी आयरा भी है। शमी की पत्नी हसीन जहाँ एक मॉडल भी रह चुकी हैं। अपनी पत्नी के साथ फ़ोटो शेयर करके शमी कई कट्टरपंथी समूहों के निशाने पर आ चुके हैं। शमी भारतीय टीम में फ़ास्ट बॉलर हैं। उनके पिता तौसिफ़ अली भी अपने ज़माने में फ़ास्ट बॉलर थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।