लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

IPL-11 RCB VS MI : रोहित की तूफानी पारी ने बेंगलुरू को दिया 2014 रनों का लक्ष्य, विराट और डिकॉक क्रीज पर

NULL

कप्‍तान रोहित शर्मा (94 रन 52 गेंद, 10 चौके और पांच छक्‍के)और ओपनर ईविन लेविस (65 रन, 42 गेंद, छह चौके और पांच छक्‍के) की तूफानी पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस की टीम आज यहां आईपीएल 2018 के मैच में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाने में सफल रही। वानखेड़े स्‍टेडियम पर आज आरसीबी के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। मुंबई की पारी की शुरुआत बेहद खराब हुई और पारी के पहली दो गेंद पर ही उमेश यादव ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन (दोनों 0) को पेवेलियन लौटा दिया। इस मुश्किल वक्‍त पर लेविस और कप्‍तान रोहित की जोड़ी ने जबर्दस्‍त बल्‍लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर बेंगलुरू को दबाव में ला दिया। लेविस के आउट होने के बाद रोहित ने जोरदार पारी खेलते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। वे आखिरी ओवर में आउट हुए। हार्दिक पंड्या 17 और मिचेल मैक्‍कलेंघन बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।आरसीबी के सामने जीत के लिए 214 रन का लक्ष्‍य है.आरसीबी की पारी शुरू हुई। विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं।

मुंबई की पारी की शुरुआत सूर्यकुमार यादव और ईविन लेविस ने की। आरसीबी के लिए उमेश यादव ने जोरदार शुरुआत करते हुए मैच की पहली दो गेंद पर सूर्यकुमार यादव और ईशान यादव को बोल्‍ड कर दिया। ये दोनों बल्‍लेबाज ‘गोल्‍डन डक’ पर आउट हुए। पहले ओवर में तीन रन बने। दूसरा ओवर क्रिस वोक्‍स ने फेंका, जिसमें रोहित शर्मा ने चौका और क्रिस लेविस ने छक्‍का लगाकर टीम पर से दबाव एक हद तक हटा दिया। ओवर में 12 रन बने। पारी का चौथा ओवर (गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर) मुंबई के लिए अच्‍छा रहा। इसमें रोहित शर्मा ने एक और लेविस ने दो चौके लगाए। इसमें 19 रन बने। सिराज द्वारा फेंके गए पारी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर लेविस ने छक्‍का लगाया। इस ओवर में 16 रन बने। इसी ओवर में मुंबई के 50 रन पूरे हुए। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियस का स्‍कोर दो विकेट खोकर 56 रन था। छठा और सातवां ओवर आरसीबी के लिए अच्‍छा रहा। इसमें क्रमश: चार और तीन रन ही बने। आठवें ओवर में रोहित शर्मा ने सुंदर की गेंद पर छक्‍का और लेविस ने चौका जड़ते हुए स्‍कोर को फिर गति दी। ओवर में 13 रन बने। नौवें ओवर में युजवेंद्र चहल को छक्‍का जमाते हुए लेविस ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्‍होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्‍के जमाए। पहले दो विकेट जल्‍दी गिरने के बावजूद मुंबई का स्‍कोर तेजी से आगे बढ़ रहा था। 10वें ओवर में कोरी एंडरसन को रोहित ने दो चौके लगाए। 10 ओवर के बाद स्‍कोर दो विकेट पर 95 रन था।

पारी के 11वें ओवर में लगातार दो छक्‍के जमाते हुए लेविस ने मुंबई को 100 के पार पहुंचाया। 12वें ओवर में लेविस (65 रन, 42 गेंद, छह चौके और पांच छक्‍के) के पेवेलियन लौटने से आरसीबी ने राहत की सांस ली।  उन्‍हें कोरी एंडरसन ने विकेटकीपर डिकॉक से कैच कराया।  लेविस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी हुई। नए बल्‍लेबाज क्रुणाल  पंड्या आए। 14वें ओवर में क्रुणाल ने चहल को छक्‍का लगाया। ओवर में 10 रन बने। पारी का 15वां ओवर उमेश यादव ने फेंका जिसमें रोहित शर्मा ने छक्‍का लगाया और फिर चौका जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।  उन्‍होंने इस दौरान 32 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्‍के लगाए। ओवर में 15 रन बने.15 ओवर के बाद स्‍कोर तीन विकेट पर 143 रन था। पारी के 16वें ओवर में क्रुणाल पंड्या (15 रन, 12 गेंद, एक चौका, एक छक्‍का) रन आउट हो गए.इसी ओवर में मुंबई के 150 रन पूरे हुए। 19वें ओवर में वोक्‍स ने पोलार्ड (5) को बाउंड्री पर डिविलियर्स के हाथों कैच करा दिया। अगली गेंद पर अम्‍पायर ने हार्दिक पंड्या को भी विकेट के पीछे कैच आउट दे दिया था लेकिन रिव्‍यू में हार्दिक बचने में सफल रहे।  रिव्‍यू से मिले जीवनदान का फायदा लेते हुए पंड्या ने लगातार दो छक्‍के जड़ दिए। ओवर में 15 रन बने। 20वां ओवर एंडरसन ने फेंका, इसमें 21 रन बने। इसकी दूसरी गेंद पर चौका और अगली गेंद पर छक्‍का लगाकर रोहित 90 रन तक पहुंचे।  चौथी गेंद पर उन्‍होंने चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर वोक्‍स के हाथों कैच हो गए। रोहित शर्मा ने 94 रन (52 गेंद, 10 चौके और पांच छक्‍के)बनाए।  20 ओवर में मुंबई का स्‍कोर छह विकेट पर 213 रन रहा। हार्दिक पंड्या 17 और मैकक्‍लेंघन बिना कोई रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।