आईपीएल 11 का कल 21वां मैच खेला गया और यह मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया। इस रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुबंई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 167 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए।
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। रोहित ने महज के ही बॉल खेली और वह अजिंक्य रहाणे के जबरदस्त थ्रो पर रन आउट हो गए। रोहित के आउट होने पर उनकी पत्नी रितिका का यह हाल हुआ।
जब मुंबई की इनिंग चल रही थी तो 15.2 ओवर में 135 रन का स्कोर था और तब चौथा विकेट गिर गया। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान यानी रोहित शर्मा बैटिंग करने क्रीज पर आए।
जब रोहित मैदान में बैटिंग करने आए तो 15.4 ओवर में जयदेव उनादकट की बॉल उन्होंने खेली। रोहित ने इस बॉल पर कवर की तरफ शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़े।
रोहित के इस शॉट के बाद कवर पर अजिंक्य रहाणे फील्डिंग कर रहे थे वह तेजी से दौड़ते हुए आए और डाइव लगाते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टम्प पर बॉल मार दी।
रहाणे का थ्रो इतना सटीक था कि वह सीधा स्टम्प पर जाकर लगा। तब तक रोहित क्रीज पर नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद रोहित को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
इस फैसले के लिए अंपायर को थर्ड अंपायर की मदद भी नहीं लेनी पड़ी थी। जैसे ही रोहित आउट हुए पवेलियन में बैठी उनकी पत्नी रितिका बहुत बुरी तरह से चौंक गई।
रितिका का मुंह खुला ही रह गया और उन्होंने अपने मुंह पर हाथ रख लिया। रितिका का यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे