भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आमतौर पर मीडिया में छाई रहती है लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। फेसबुक पर उनका ये वीडियो खूब छाया हुआ है। जिसमें उनके पति पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया की हंसते हुए आवाज सुनाई दे रही है। और शोएब मालिक की पीठ दिखाई दे रही है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया से कम ही मुलाकात हो पाती है। वो दोनों जब भी मिलते हैं तो तब उनका अंदाज़ ही अलग होता है। हां ये वीडियो देखकर आपको भी कुछ ऐसा ही लगेगा। बेशक सानिया टेनिस स्टार हों लेकिन हैं तो आदर्श पत्नी ही ना। जिसमें वह पति शोएब मलिक की फरमाइश पूरी करती नजर आ रही हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद शोएब मलिक और सानिया मिर्जा वहीं हॉलिडे बना रहे है। ये वीडियो लंदन के एक होटल का है। शोएब ने सानिया से पीठ दबाने की सिफारिश कर डाली। सानिया ने भी इसे तुरंत पूरा कर दिया। वह शोएब की पीठ पर चढ़ीं और पैर से मालिश से शुरू कर दी।शोएब को लगा कि उन्होंने गलती कर दी कि वह सानिया का वजन अपने पीठ पर उठा नहीं पाएंगे।
लेकिन ये बात सानिया के लिए अच्छी खासी तफरी का कारण भी बन गई। इस वीडियो पर नजर दौडा़एंगे तो देखेंगे कि सानिया किस तरह अपने पति की थकान दूर करने के लिेए उनके ऊपर खड़ी हैं।
लेकिन जब शोएब ने कहा कि उनका वजन कुछ ज्यादा ही है औऱ उनसे गलती हो गई तो सानिया हंसते हुए कहती हैं कि ये फरमाइश तो आपकी ही थी।