क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में 12 दिसंबर को शादी की बात की जा रही थी। इस बीच फिल्म मैगजीन फिल्मफेयर ने दोनों की शादी की खबर को कन्फर्म किया है।
बताया जा रहा है कि शादी का फंक्शन इटली के एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आज विराट कोहली अनुष्का के साथ अपनी शादी का सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर देंगे।
आपको बता दें कि तीन दिन पहले शुक्रवार को विराट और अनुष्का इटली के लिए रवाना हो गए थे। अनुष्का की फैमिली के साथ उनके परिवार के पंडित भी गए हैं। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने विराट और अनुष्का पिछले साल देहरादून गए थे। अगर मेन्सएक्सपी वेबसाइट की माने तो विराट कोहली ने अपने करीबी सूत्रों से बात करते हुए कहा था कि इस शादी में उन्होंने ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया है।
इस शादी को अटेंड करने के लिए केवल विराट के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही उपस्थित हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शानदार रिसेप्शन दिया जाएगा।
बताते चलें कि इस वक्त विराट-अनुष्का अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों के साथ इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में रूके हुए हैं।
ये रिजॉर्ट जिस जगह है वो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिनी जाती है। ये जगह आमतौर पर दिसंबर में बंद रहती है, लेकिन विराट-अनुष्का की शादी के लिए स्पेशली खुलवाया गया है।
6 एकड़ में बने इस रिज़ॉर्ट में 22 कमरे हैं जिनमें एक बार में सिर्फ 44 लोग ही रुक सकते हैं और विराट और अनुष्का की शादी की गेस्ट लिस्ट भी बहुत छोटी है। इस रिज़ॉर्ट के सभी 5 विलाज़ में एक हफ्ते रुकने का खर्च लगभग 8 करोड़ से ज़्यादा है।
फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार यह दुनिया के 20 सबसे महंगे लग्ज़री रिज़ॉर्ट में से एक है। दिसम्बर महीने में यह जगह सबसे महंगी होती है। यहां एक रात का खर्च 10 से 12 लाख के बीच में होता है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।