जिस शादी का लोगों को काफी समय से इंतेजार था वो आखिरकार हो गई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है।
Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma ☺?
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 11, 2017
दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में शादी की। खबर आते ही लोगों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेट स्टार्स ने भी इन दोनों को बधाई दी।
Cricketaro ka pyar aksar Actress ya Model le jati hai.. dil chhota na karo??
— Tipu ? (@PR1CELES5) December 11, 2017
लेकिन इसी बीच एक ऐसी बधाई आई जिसका विराट कोहली के फैन्स को बेसबरी से इंतजार था। वो था इंग्लैंड महिला टीम की प्लेयर डेनियल व्याट।
Kholi marry me!!!
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) April 4, 2014
ये वहीं हैं जिन्होंने ट्विटर पर सरेआम विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। जैसे ही उनका मैसेज आया तो विराट फैन्स ने उनके खूब मजे लिए।
शादी के लिए किया था प्रपोज़
बता दें डेनियल व्याट पहले कोहली को ट्विटर पर खुलेआम शादी के लिए प्रपोज़ कर चुकी है। डेनियल व्याट इंग्लैंड महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार है।
बुद्धवार को हुए मैच में विराट के अलावा शिखर धवन(76) की शानदार अर्धशतकीय पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रनों का लक्ष्य रखा था।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 40 ओवरों में मात्र 179 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये मैच 124 रनों से जीत लिया और 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त ले ली है। कोहली की इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ़ दा मैच भी चुना गया।
2014 में किया था शादी के लिए प्रपोज
डेनियल ने विराट कोहली को ट्विटर पर शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- ‘कोहली मुझसे शादी कर लो’ उस समय भी उन्होंने कोहली को खोली लिखा था। विराट-अनुष्का की शादी के बाद उनके कमेंट पर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे