मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अस्थिर मन होने के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। किसी के लिए नफरत पालकर आप खुद को ही तकलीफ दे सकते है। बहुत ज्यादा तनाव से आपके मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर बढते खर्च से मुश्किल खड़ी हो सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- सफेद।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) आपको कार्यस्थल पर कुछ शक्तियों का स्वाद तो चखाया जा सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से अधिकार मिलने की संभावना नहीं है। किसी जबरदस्त सफलता के उपलक्ष्य में आप पार्टी रख सकते हैं। समाजिक मोर्चे पर आपकी सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का कारण बन सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गहरा पीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) पेशेवर मोर्चे पर कुछ लोग आपको अपनी टीम में शामिल कराने को लेकर सोच सकते हैं। किसी से क्षणिक मुलाकात रोमांटिक मोड़ ले सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई काम पूरा नहीं होने के कारण मुसीबत में पड़ सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- बैगनी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) समाजिक मोर्चे पर कोई खुलासा आशंकित कर सकता है। संभव है कि आपका कोई करीबी आपके खिलाफ खड़ा हो जाए। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ सकते हैं। नियमित व्यायाम तंदरुस्ती के लिए वरदान साबित हो सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मजेंटा
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) जिसके लिए आपके मन में जगह है उसे प्यार करने की कई वजह हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई विरोधी आपके काम के माध्यम से आपको गलत साबित करना चाहेगा लेकिन आप उसे कामयाब नहीं होने दे सकते हैं। जीवन में प्यार को दुबारा जागृत करने की जरुरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पेरॉट ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी के प्रभाव में आकर आप उसके रंग में रंग सकते हैं इसलिए किसी मुद्दे को लेकर स्वयं केनिर्णय पर भरोसा करें। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं उनकी शादी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) किसी को बदमाशी का खुराक दे सकते हैं ताकि वह आने वाले समय में वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो। आकार में वापस आने के लिए स्वास्थ संबंधी नुस्खा आजमा सकते हैं। संभव है कि किसी समाजिक समारोह में शरीक होने का आपका मन न हो इसलिए कोई उचित बहाना ढूंढ सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लेमन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) जो भी काम आपने सोच रखा है सब पूरा होने की संभावना है। किसी तत्काल भुगतान की वजह से आप वित्तीय मोर्चे पर विकट स्थिति में आ सकते हैं। नेटवर्किंग और लोगों से मेलजोल आपको किसी मुसीबत से निकलने में सहायक साबित हो सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) किसी के मन में जो आपके लिए धुआं सुलग रहा था वो अब और आपके खिलाफ नहीं जा सकता है। किसी व्यक्तिगत कारण से आप परेशान रह सकते है। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। किसी सहकर्मी या दोस्त के लिए सरप्राइज पार्टी की योजना टल सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गहरा नीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कुछ लोग आपका कद छोटा करने के लिए और आपको विवाद में घसीटने के लिए दांव खेल सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको सफलता मिलने की संभावना है। रोमांचिक मोर्चे पर सालों पहले जो आपके लिए बहुत खास था उससे मुलाकात होने की संभावना है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का गुलाबी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) पेशेवर मोर्चे पर नए लोग के साथ आपको सामंजस्य बिठाने की जरुरत है। इस काम को जितना जल्दी कर लें बेहतर साबित होगा। आपका व्यापारिक उद्दयम अच्छा चलने की वजह से आमदनी बढ़ने की संभावना है। समाजिक मोर्चो पर आपको और अधिक सक्रिय होने की जरुरत हो सकती है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) किसी समारोह के आयोजन को ज्यादा महत्व देने से बच सकते हैं। खरीदे गए मकान पर मालिकाना हक सौंपा जा सकता है। किसी पूंजी प्रधान परियोजना में निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति का अनुमान लगा लेना सही रहेगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- गहरा सलेटी।